बिजनेस

RIL Bonus Shares: आखिर रिलायंस ने नतीजों के साथ Bonus Shares की Ex-Date का क्यों नहीं किया ऐलान, क्या है प्लान, जान लीजिए

Reliance Industries Bonus Shares: रिलायंस 14 अक्टूबर 2024 को दूसरी तिमाही के फाइनेंशियल नतीजों के साथ बोर्ड की बैठक में बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट की घोषणा करेगी। लेकिन एक्स-डेट पर कोई ऐलान नहीं किया गया।

Image

रिलायंस देगी बोनस शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस देगी बोनस शेयर
  • मगर नहीं किया एक्स-डेट का ऐलान
  • वित्तीय नतीजों के साथ ऐलान का था अनुमान

Reliance Industries Bonus Shares: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 29 अगस्त, 2024 को अपनी एजीएम (सालाना आम बैठक) के दिन 1:1 के रेशियो में बोनस इश्यू की घोषणा की थी। कंपनी के बोर्ड ने भी बोनस शेयर इश्यू के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। कंपनी ने बाद में पोस्टल बैलेट के जरिए बोनस इश्यू के लिए शेयरधारकों की मंजूरी भी ले ली। लेकिन कंपनी ने अभी तक बोनस इश्यू के लिए एक्स-डेट की घोषणा नहीं की है। अनुमान था कि रिलायंस 14 अक्टूबर 2024 को दूसरी तिमाही के फाइनेंशियल नतीजों के साथ बोर्ड की बैठक में बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट की घोषणा करेगी। लेकिन एक्स-डेट पर कोई ऐलान नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें -

क्यों हो रही देरी

पार्टली पेड-अप शेयरहोल्डर्स के एक ग्रुप ने रिलायंस से एक अनुरोध किया कि वे पार्टली पेड-अप शेयर्स को फुली पेड-अप शेयरों में बदलने के लिए पेमेंट करने के लिए अधिक समय चाहते हैं।

दरअसल मार्च 2024 के अंत में RIL के पास नॉन-इंस्टीट्यूशंस के पास 4.17 लाख पार्टली पेड-अप शेयर थे। 23 सितंबर को, कंपनी ने घोषणा की कि वह अनपेड कॉल मनी की लास्ट डेट को 7 अक्टूबर तक बढ़ा देगी। यानी उन्हें 7 अक्टूबर तक पार्टली पेड-अप शेयरों के लिए बाकी पैसा देने का समय मिलेगा।

कुछ लोगों ने दे दिया पैसा

हालांकि कुछ लोगों ने पार्टली पेड-अप शेयरों के बकाया की पेमेंट कर दी है। ऐसे में कंपनी को ऐसे निवेशकों के साथ समाधान प्रोसेस का पालन करना होगा। फिर ये पार्टली पेड-अप शेयर खत्म होंगे और निवेशकों को फुली पेड-अप शेयर जारी किए जाएंगे और उन शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट करना होगा। उसके बाद बोनस इश्यू की डेट आएगी। इस सबमें कुछ हफ्तों का समय लग सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article