Stocks in News: ONGC, एक्सिस बैंक और L&T सहित इन 12 शेयरों में खबरों के दम पर दिखेगी हलचल, रखें नजर

Stocks to Watch Today: मंगलवार के कारोबार में बाजार की चाल से ज्यादा स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन पर नजर रहेगी। बैंकिंग, रिटेल, एनर्जी, मेटल और फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के तिमाही बिजनेस अपडेट, प्रोडक्शन डेटा, फंड रेजिंग और IPO से जुड़े ऐलानों के बाद Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, Trent, ONGC, Waaree Energies, Torrent Pharma समेत कई शेयर फोकस में हैं।

Stocks in News: मंगलवार के कारोबार में कई शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। वजह है तिमाही बिजनेस अपडेट, प्रोडक्शन डेटा, फंड रेजिंग प्लान, सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव और IPO से जुड़ी अहम घोषणाएं। बैंकिंग, रिटेल, मेटल, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। बैंकिंग शेयरों में क्रेडिट ग्रोथ, रिटेल और कंजम्प्शन स्टॉक्स में रेवेन्यू मजबूती, PSU कंपनियों के बेहतर प्रोडक्शन और सेल्स डेटा के चलते आज बाजार में ब्रॉड-बेस्ड नहीं बल्कि स्टॉक-स्पेसिफिक मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

stock in News

इन शेयरों में रहेगी हलचल (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

तिमाही और बिजनेस अपडेट

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने दिसंबर तिमाही के लिए स्थिर ग्रोथ दिखाई है। 31 दिसंबर 2025 को खत्म तिमाही में बैंक की नेट एडवांसेज सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹4.80 लाख करोड़ हो गईं। सितंबर 2025 के मुकाबले तिमाही आधार पर ग्रोथ 3.8% रही।

End of Feed