बिजनेस

Stocks in Action Today: इन शेयरों में आज दिख रही हलचल, Indusind, Vishal Mega Mart और पारस डिफेंस समेत इन स्टॉक्स में एक्शन

Stocks in Action Today: आज शेयर बाजार फ्लैट दिख रहा है। करीब पौने 11 बजे सेंसेक्स मात्र 45 अंक गिरकर 80,242.80 पर है, जबकि निफ्टी 11 अंकों की कमजोरी के साथ 24,324.60 पर है। इस बीच कई शेयर ऐसे हैं, जो किसी न किसी खबर के कारण चर्चा में हैं। इन शेयरों में बजाज फाइनेंस, विशाल मेगा मार्ट, पारस डिफेंस और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

Image

Stocks in Action Today

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई शेयरों में दिख रहा एक्शन
  • Indusind, Vishal Mega Mart और पारस डिफेंस शामिल
  • अलग-अलग खबरों के कारण चर्चा में शेयर

Stocks in Action Today: आज शेयर बाजार फ्लैट दिख रहा है। करीब पौने 11 बजे सेंसेक्स मात्र 45 अंक गिरकर 80,242.80 पर है, जबकि निफ्टी 11 अंकों की कमजोरी के साथ 24,324.60 पर है। इस बीच कई शेयर ऐसे हैं, जो किसी न किसी खबर के कारण चर्चा में हैं। इन शेयरों में बजाज फाइनेंस, विशाल मेगा मार्ट, पारस डिफेंस और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। आगे जानिए क्यों इन शेयरों की चर्चा है और किसमें कितनी गिरावट या तेजी है।

ये भी पढ़ें -

Bajaj Finserv Share Price

Bajaj Finserv का शेयर 6 फीसदी से अधिक गिर गया है। करीब 11 बजे ये BSE पर 126 रु या 6.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 1939 रु पर है। कंपनी ने कल देर शाम अपनी चौथी तिमाही के आंकड़े घोषित किए।

जानकारों के अनुसार क्रेडिट ग्रोथ में मंदी, जीवन बीमा व्यवसाय में नए सरेंडर नियमों के प्रभाव, सामान्य बीमा उद्योग में लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए अकाउंटिंग में बदलाव और शेयर बाजार में अस्थिरता के बीच निवेशक इस शेयर को लेकर चिंतित हैं।

Indusind Bank Share Price

Indusind Bank का शेयर 11 बजे BSE पर 21.10 रु या 2.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 816.20 रु पर है। दरअसल डेरिवेटिव अकाउंटिंग गड़बड़ियों के कारण सीईओ सुमंत कठपालिया ने मंगलवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Vishal Mega Mart Share Price

Vishal Mega Mart के शेयर में 9.5 फीसदी की तेजी है। इस समय ये 10.25 रु या 9.53 फीसदी की मजबूती के साथ 117.85 रु पर है। इसके Q4 नतीजे शानदार रहे। चौथी तिमाही में इसका शुद्ध लाभ 88% बढ़कर 115 करोड़ रुपये हो गया।

Paras Defence Share Price

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को करीब 10% की तेजी आई और यह अपने नतीजों से पहले एनएसई पर नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। BSE पर 11 बजे ये 74.95 रु या 5.61 फीसदी की तेजी के साथ 1,412 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article