बिजनेस

India-US Trade Talks: डोनाल्ड ट्रम्प ने जताई भारत के साथ ट्रेड डील होने की उम्मीद, कहा - 'अच्छी चल रही बातचीत'

India-US Trade Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ टैरिफ पर बातचीत ‘‘बहुत अच्छी चल रही है’’ और उन्हें लगता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के बाहर पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत में मंगलवार को यह बात कही।

Image

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • डोनाल्ड ट्रम्प को भारत के साथ ट्रेड डील उम्मीद
  • ट्रम्प ने कहा'अच्छी चल रही बातचीत'
  • जल्द हो सकता है समझौता

India-US Trade Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ टैरिफ पर बातचीत ‘‘बहुत अच्छी चल रही है’’ और उन्हें लगता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के बाहर पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत में मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हम भारत के साथ समझौता कर लेंगे।’’

ये भी पढ़ें -

Reliance FMCG: रिलायंस की FMCG यूनिट का कमाल, सिर्फ 2 साल में बनीं सेगमेंट की 8वीं सबसे बड़ी कंपनी, Marico-Tata Consumer को पछाड़ा

https://www.timesnowhindi.com/business/reliance-industries-fmcg-unit-becomes-8th-largest-company-in-india-in-just-2-years-surpasses-marico-tata-consumer-article-151530795

पीएम मोदी ने किया था अमेरिका का दौरा

‘सीएनबीसी न्यूज’ ने ट्रंप के हवाले से कहा, ‘‘ जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) तीन सप्ताह पहले यहां आए थे और वे समझौता करना चाहते हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी के अंत में व्हाइट हाउस का दौरा किया था।

ट्रंप ने यह टिप्पणी अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के उस बयान के एक दिन बाद की है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत, जवाबी शुल्क से बचने के लिए अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने वाले पहले देशों में शामिल होगा।

90 दिनों की रोक

राष्ट्रपति ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित कई देशों पर व्यापक जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, नौ अप्रैल को उन्होंने चीन और हांगकांग को छोड़कर इस साल नौ जुलाई तक इन शुल्क पर 90 दिन की रोक लगा दी थी क्योंकि करीब 75 देशों ने व्यापार समझौतों के लिए अमेरिका से संपर्क किया था।

हालांकि, दो अप्रैल को देशों पर लगाया गया 10 प्रतिशत मूल शुल्क अभी लागू है। इसके अलावा इस्पात, एल्युमीनियम और मोटर वाहन घटकों पर 25 प्रतिशत शुल्क भी लगा है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article