Multibagger Stock Under Rs 300: FMCG सेक्टर की कंपनी GRM Overseas ने दिसंबर 31, 2024 को समाप्त तिमाही (Q3 FY2025) के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी ने इस तिमाही में 13.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही (Q3 FY2024) में यह 15.49 करोड़ रुपये था।
GRM Overseas ने अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं।
तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर, कंपनी के शुद्ध लाभ में 40% की वृद्धि देखी गई, जो Q2 FY2025 के 9.19 करोड़ रुपये से बढ़कर Q3 में 13.54 करोड़ रुपये हो गया।
रेवेन्यू और खर्च में गिरावट
इस अवधि में कंपनी की परिचालन से प्राप्त राजस्व 371.24 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 382.43 करोड़ रुपये था।
वहीं, कंपनी के कुल खर्च घटकर 52.4 करोड़ रुपये हो गए, जो पिछले साल Q3 में 53.3 करोड़ रुपये थे।
GRM Overseas: BSE SmallCap Index में शामिल कंपनी
GRM Overseas, BSE SmallCap इंडेक्स की एक प्रमुख कंपनी है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रांडेड और गैर-ब्रांडेड बासमती चावल के मिलिंग, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के व्यवसाय में लगी हुई है।
14 फरवरी 2025 को BSE वेबसाइट के अनुसार, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,423.80 करोड़ रुपये है।
GRM Overseas शेयर प्रदर्शन
शुक्रवार (14 फरवरी) को GRM Overseas के शेयर NSE पर 238 रुपये पर खुले, जबकि पिछले सत्र में यह 241.47 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक ने 243 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन बाद में गिरावट के साथ 237.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
1 साल में 36% का रिटर्न
इस शेयर पर 2 साल में 25% की गिरावट देखने को मिल रही है। 3 साल में 64% की गिरावट देखने को मिल रही है। 5 साल में 2067% की भारी रिटर्न देखने को मिला है, जिससे निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
