बिजनेस

अंग्रेजों की धरती पर TATA ग्रुप को मिला बड़ा सम्मान, हर भारतीय का होगा सीना चौड़ा

Knighthood to Tata Group Chairman N Chandrasekaran: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को अंग्रेजों की धरती ब्रिटेन में मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया गया है। यह पूरे देशवासियों के लिए गर्व की बात है।

Image

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

Knighthood to Tata Group Chairman N Chandrasekaran: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को ब्रिटेन-भारत व्यापार संबंधों में उनकी सेवाओं के लिए ब्रिटेन द्वारा मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया गया है। टाटा समूह ने शुक्रवार को बताया कि चंद्रशेखरन को ‘ब्रिटिश साम्राज्य का सबसे उत्कृष्ट आदेश (नागरिक खंड) - मानद डीबीई/केबीई’ (योद्धा या डेम कमांडर) से सम्मानित किया गया है।

समूह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि चंद्रशेखरन को ‘ब्रिटेन-भारत व्यापार संबंधों में योगदान के लिए राजा चार्ल्स द्वारा मानद नाइटहुड की उपाधि’ प्रदान की गई।

इस सम्मान पर चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह को इस बात पर गर्व है कि उसने प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता, होटल, इस्पात, रसायन और वाहन क्षेत्रों में ब्रिटेन के साथ इतना मजबूत रणनीतिक संबंध बनाए रखा है।

उन्होंने कहा कि हमें जगुआर लैंड रोवर और टेटली जैसे अपने प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांड पर गर्व है। हम ब्रिटेन में 70,000 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article