Stock Market:शेयर बाजार में रौनक, 1000 अंकों की तेजी, ये 4 फैक्टर्स FY23 के आखिरी दिन बने ट्रिगर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2023, 02:28 PM IST

Share Market Today : दोपहर 2 बजे तक BSE सेंसेक्स में 1000 अंकों की तेजी आ गई थी। और बाजार 58,950 अंकों को पार कर गया। और Nift-50 भी 250 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 17,334.65 अंकों तक पहुंच गया है। BSE-30 के 26 स्टॉक में हरे निशान में थे।

Share Market Today Open: फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के आखिरी दिन शेयर बाजार में रौनक आ गई है। दुनिया में छाए बैंकिंग क्राइसिस का साया शुक्रवार को बाजार में नहीं दिखा है। और इसी का असर BSE और Nifty दोनों जबरदस्त तेजी है। दोपहर 2 बजे तक BSE सेंसेक्स में 1000 अंकों को पार कर गया । और बाजार 58,950 अंकों को पार कर गया। और Nift-50 भी 280 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 17,364.80 अंकों तक पहुंच गया है। BSE-30 के 26 स्टॉक में हरे निशान में थे।

stock market

शेयर बाजार में इन फैक्टर्स से तेजी

बाजार में चौतरफा तेजी

आज के कारोबार में शेयर बाजार में सभी हैवीवेट शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी और मेटल इंडेक्‍स 1 से 1.5 फीसदी मजबूत हो चुके है। जबकि अन्‍य इंडेक्‍स भी हरे निशान में हैं। वहीं आज के टॉप गेनर्स में RELIANCE, TECHM, ICICIBANK, HCLTECH, AXISBANK, M&M, TATASTEEL, SBI के स्टॉक शामिल हैं। बाजार में तेजी के वजह ग्लोबल मार्केट का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स भी नरम हुआ है और रुपया भी मजबूत हुआ है। इसके पहले बाजार 57,960.09 पर बंद हुआ था। और 58,273.86 पर खुला था। आज बाजार दोपहर 1.45 बजे तक 58,941.81 के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

End of Feed