बिजनेस

एक अप्रैल से बदल गए ये नियम,आपकी जेब पर ऐसे होगा असर

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 1, 2023, 08:25 AM IST

New Changes From April 2023: एक अप्रैल से डेट म्युचुअल फंड पर मिलने वाले टैक्स कम हो गए हैं। इसी तरह मारुति से लेकर कई कंपनियों की कारों के दाम अप्रैल में बढ़ जाएंगे। साथ ही गोल्ड ज्वैलरी पर भी अहम बदलाव होने वाला है।

Image

एक अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम

New Changes From April 2023:एक अप्रैल (शनिवार) आज से नया वित्त वर्ष शुरु हो गया है। और हर बार की तरह इस बार भी कई ऐसे नियम बदल गए हैं ,जो आपकी रोजमर्रा के जीवन पर असर डालेंगे। ऐसे में नए नियमों को जानना बेहद अहम है। जिससे कि जरुरत के अनुसार फाइनेंशियल प्लानिंग की जा सके और किसी तरह के होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

पोस्ट ऑफिस सेविंग पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

स्माल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में भी बढ़ गई हैं। सुकन्या समृद्धि सहित दूसरी बचत योजनाओं की ब्याज दरें 0.70 फीसदी बढ़ गई हैं। हालांकि पीपीएफ पर ब्याज दरें नहीं बढ़ाई गई हैं।

कमर्शियल सिलेंडर हुए सस्ता

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 91.50 रुपये कम कर दी गई है। जिसके बाद अब 19 किलोग्राम का सिलेंडर दिल्ली में 2,028 रुपये में मिलेगा। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

डेट म्युचुअल फंड पर देना होगा ज्यादा टैक्स

एक अप्रैल से डेट म्युचुअल फंड पर मिलने वाले फायदे कम हो गए हैं। अब तीन साल से अधिक समय के निवेश पर ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा। नए नियम उन डेट म्युचुअल फंड पर लागू होंगे, जिन्होंने इक्विटी मार्केट में 35 फीसदी से कम निवेश कर रखा है। इसके तहत निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। इस कारण डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को पहले से ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा।

गोल्ड ज्वैलरी पर होगा HUID नंबर

अब आप जब कोई आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदें तो उस पर 6 डिजिट का HUID नंबर जरुर चेक कर लें। क्योंकि ज्वेलर्स सोने के केवल वही आभूषण बेच पाएंगे जिस पर 6 डिजिट का HUID नंबर दर्ज होगा। इसके जरिए ज्वैलरी की शुद्धता और गुणवत्ता का गारंटी मिलेगी। HUID से ज्वैलरी का का निर्माता कौन है, उसका वजन क्या है। यह किसको बेची गई और किस हॉलमार्किंग सेंटर में उसे यह कोड दिया गया। इन सबकी जानकारी जुटाना आसान हो जाएगा।

कारें हो जाएंगी महंगी

नए वित्त वर्ष से मारुति की कारें, होंजा की अमेज, टाटा के कमर्शियल व्हीकल, हीरो के चुनिंदा दोपहिया वाहन, मर्सिडीद की कारें महंगी हो जाएंगी। कंपनियां इसके तहत वाहन खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसा चुकाना पड़ेगा।

इंश्योरेंस होगा महंगा

इसी तरह नए वित्त वर्ष में 5 लाख रुपये से अधिक के सालाना प्रीमियम वाली इंश्योरेंस पॉलिसी से होने वाली कमाई पर भी टैक्स देना होगा। हालांकि इसमें ULIP प्लान पर असर नहीं होगा। ऐसे में इस बदलाव का असर ज्यादा प्रीमियम देने वाले पॉलिसी होल्डर पर होगा।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article