Stock Market holiday Today: आज बुधवार को बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें क्या BSE-NSE पर ट्रेडिंग न होने की वजह

Stock Market holiday: मुहर्रम के मौके पर कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट सेगमेंट में सुबह की ट्रेडिंग बंद रहेगी। सुबह की ट्रेडिंग की टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होती है। हालांकि इस दौरान शाम के सेशन के लिए ट्रेडिंग जारी रहेगी।

Stock Market holiday: हर सुबह स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सुबह शेयर बाजार खुलने का इंतजार रहता है। जैसा की बाजार हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन इस बार बुधवार 17 जुलाई को शेयर मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। दरअसल मुहर्रम की कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 17 जुलाई को ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE ने अपनी तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, शेयरों में किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके साथ ही SLB, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। बजट से पहले अब तीन दिन ही शेयर बाजार खुला रहेगा। मुहर्रम इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का पहला महीना है। इसके साथ नया इस्लामिक साल शुरू होता है। यह इसी वजह से 17 जुलाई को शेयर बाजार बंद रहेगा।

End of Feed