Stock Market Today Updates: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती ट्रेड में सेंसेक्स 545.98 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 77,451.49 पर पहुंच गया और निफ्टी 152.75 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 23,503.15 पर रहा। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने छठे लगातार सत्र में मजबूती दर्ज की। विदेशी निवेश में सुधार और बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। दोपहर 12:30 बजे, सेंसेक्स 1,011.29 अंक (1.31%) चढ़कर 77,916.80 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 297.45 अंक (1.27%) उछलकर 23,647.85 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में सकारात्मक रुख रहा, जहां 2,579 शेयरों में बढ़त, 904 में गिरावट और 147 शेयर स्थिर रहे।
सेंसेक्स 500 अंक उछला, जानें शेयर बाजार में क्या की तेजी की वजह।
बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त
Kotak Mahindra Bank, Power Grid, Larsen & Toubro, Axis Bank और SBI Life Insurance जैसे शेयरों में 3% तक की तेजी देखी गई। बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी।
शेयर बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण
1. विदेशी निवेशकों की वापसी
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने शुक्रवार को ₹7,470.36 करोड़ का निवेश किया, जिससे बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। अक्टूबर 2024 से जारी विदेशी बिकवाली का रुख अब पलटता दिख रहा है।
2. डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती
सोमवार को भारतीय रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 85.86 पर पहुंच गया। कमजोर डॉलर और मजबूत घरेलू निवेश ने रुपये को सहारा दिया।
3. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत
अमेरिकी बाजारों में तेजी से भारतीय बाजारों को भी मजबूती मिली। Dow Futures 0.47% ऊपर था, जबकि S&P 500 और Nasdaq ने भी बढ़त दर्ज की।
4. बैंकिंग शेयरों का जबरदस्त प्रदर्शन
Nifty Bank इंडेक्स ने 1,000 अंकों की छलांग लगाई और 51,635 के उच्च स्तर को छुआ। Kotak Mahindra Bank, Canara Bank और PNB 3% से ज्यादा चढ़े।
5. निवेशकों का बढ़ता भरोसा
Motilal Oswal के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि FII निवेश की वापसी और भारतीय बाजार में मजबूत आर्थिक संकेतों के चलते तेजी बनी रह सकती है।
तकनीकी विश्लेषण: क्या रहेगा निफ्टी का अगला स्तर?
Geojit Financial Services के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स के अनुसार, निफ्टी 23,450-23,807 के पहले चरण को पूरा कर चुका है और यह लगातार तीसरे सत्र में ऊपरी बोलिंगर बैंड के ऊपर ट्रेड कर रहा है।
सम्भावित सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
- रेजिस्टेंस: 23,500 - 23,807
- सपोर्ट: 23,300 - 23,160
यदि निफ्टी 23,500 के ऊपर टिकता है, तो और तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, 23,300 से नीचे गिरने पर 23,160 तक करेक्शन संभव है।
बाजार में आगे क्या?
विदेशी निवेश में तेजी और बैंकिंग शेयरों की मजबूती से बाजार में बुलिश ट्रेंड बना रहेगा।
निफ्टी 23,500 के ऊपर बंद होता है तो नए उच्च स्तर बन सकते हैं।
सपोर्ट लेवल पर नजर रखें, खासतौर पर 23,300 और 23,160 के आसपास।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जियोजित इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के मुताबिक बाजार में आश्चर्य करने की अद्भुत क्षमता है। पिछले सप्ताह ने जब निफ्टी ने जब एक सप्ताह में 4.6% की बढ़त दर्ज की तब उसने सबको चौकी दिया था। यह कारनाम उस दबाव के बीच हुआ जब वैश्विक बाजार 2 अप्रैल से ट्रम्प के पारस्परिक टैरिफ लागू होने की आशंकाओं से घबराए हुए थे। भारतीय बाजार में अचानक इस रुझान के उलट होने का आखिर क्या कारण है? दरअसल इसके पीछे की वजह भारतीय अर्थव्यवस्था के सुधरते मैक्रो और उचित मूल्यांकन ने एफआईआई को विक्रेता से खरीदार बना दिया है।
सबसे खास बात यह है कि इससे बड़े पैमाने पर शॉर्ट कवरिंग शुरू हो गई है, जिससे कीमतों में तेज उछाल आया है। भले ही बाजार में तेजी का माहौल हो, लेकिन निवेशकों को सावधान रहना होगा। 2 अप्रैल- पारस्परिक टैरिफ का दिन- बहुत करीब है और इसे लेकर अनिश्चितता बहुत बड़ी है। निवेशक आगे निवेश करने से पहले पारस्परिक टैरिफ के बारे में स्पष्टता आने का इंतजार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
