बिजनेस

Stock Market Today: मजबूत शुरुआत के बाद फिसला शेयर बाजार, अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर

Stock Market Today, Sensex-Nifty: मंगलवार के कारोबार में शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। मगर तुरंत ही लाल निशान में पहुंच गया। सेंसेक्स 79,408.50 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 79,728.39 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 59.34 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 79,349.16 पर है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • फिसला शेयर बाजार
  • मजबूत हुई थी शुरुआत
  • यूएस-एशियाई बाजार गिरे

Stock Market Today, Sensex-Nifty: मंगलवार के कारोबार में शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। मगर तुरंत ही लाल निशान में पहुंच गया। सेंसेक्स 79,408.50 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 79,728.39 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 59.34 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 79,349.16 पर है। वहीं निफ्टी 24125.55 अंकों के मुकाबले 24,185.40 पर खुला और 26.05 अंक या 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,099.50 पर है।

ये भी पढ़ें -

स्टील सेक्टर के लिए बड़ा फैसला

निवेशकों का रुझान सतर्क है और इस बीच सेक्टोरल इंडेक्स प्रॉफिट और लॉस के बीच इधर-उधर जा रहे हैं। अलग-अलग सेक्टर्स में, निफ्टी मेटल ने शुरुआती कारोबार में बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि सरकार ने कुछ नॉन-एलॉय और एलॉय स्टील फ्लैट प्रोडक्ट्स के आयात पर 12 प्रतिशत सुरक्षा शुल्क लगाने का फैसला किया है।

इस कदम का मकसद घरेलू स्टील इंडस्ट्री को बढ़ते आयात दबाव से बचाना है। JSW स्टील, टाटा स्टील और वेदांता जैसे शेयरों में इस कदम के जवाब में 1 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई।

Sensex के इन शेयरों में है सबसे अधिक तेजी

  • Eternel : 2.78 फीसदी
  • कोटक महिंद्रा बैंक : 1.89 फीसदी
  • टेक महिंद्रा : 1.46 फीसदी
  • एचडीएफसी बैंक : 1.34 फीसदी
  • टाटा स्टील : 1.01 फीसदी

Sensex के इन शेयरों में है सबसे अधिक गिरावट

इंडसइंड बैंक : 2.71 फीसदी

इंफोसिस : 1.56 फीसदी

पावर ग्रिड : 1.17 फीसदी

बजाज फिनसर्व : 0.89 फीसदी

भारती एयरटेल : 1.08 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article