Stock Market Today: लंबे वीकेंड (शुक्रवार को शेयर बाजार गुड फ्राइडे के कारण बंद रहा था) के बाद सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स 78,553.20 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 78,903.09 पर खुला है और साढ़े 9 बजे तक के कारोबार में 79,152.86 तक ऊपर गया है। साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 356.73 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 78,909.93 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 73 अंक या 0.31 फीसदी की मजबूती के साथ 23,924.60 पर है। ये 23,851.65 अंकों के मुकाबले आज 23,949.15 पर खुला है। आज Nifty Bank ने भी नया रिकॉर्ड हाई छू लिया है।
शेयर बाजार में तेजी
ये भी पढ़ें -
सुबह साढ़े 9 बजे इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी
- टेक महिंद्रा : 3.57 फीसदी
- एक्सिस बैंक : 3.01 फीसदी
- एसबीआई : 2.70 फीसदी
- इंडसइंड बैंक : 2.09 फीसदी
- एचसीएल टेक : 1.68 फीसदी
Nifty Bank ने बनाया नया रिकॉर्ड
बैंकिंग सेक्टर की प्रमुख कम्पनियों (आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक) के शानदार नतीजों के बाद निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने आज के कारोबार में नया रिकॉर्ड हाई छू लिया है। निफ्टी बैंक में 900 से ज्यादा अंकों की तेजी है।
निफ्टी बैंक 54290.20 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 54,891.25 पर खुला है और साढ़े 9 बजे 903.25 अंक या 1.66 फीसदी की मजबूती के साथ 55,193.45 पर है। इस दौरान निफ्टी बैंक ने 55,204.75 का नया हाई रिकॉर्ड लेवल छू लिया है।
किन सेक्टरों में है दबाव
सेक्टोरल इंडेक्सेज में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में जहां तेजी है, वहीं निफ्टी आईटी इंडेक्स में भी जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। दूसरी तरफ, एफएमसीजी, मीडिया और ऑटो शेयरों में खुलते ही हल्की बिकवाली का दबाव देखने को मिला।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
