HDFC Bank Share Price, Yes Bank Share Price, ICICI Bank Share Price: सोमवार के कारोबार में HDFC Bank के शेयर में तेजी दिख रही है। दरअसल वीकेंड पर बैंक ने शानदार नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके बाद आज सोमवार को BSE पर देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का शेयर 1906.55 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1,922.05 रु पर खुला है। करीब पौने 10 बजे इसका शेयर 26.60 रु या 1.40 फीसदी की मजबूती के साथ 1,933.15 रु पर है। इस दौरान शेयर ने 1,950 रु का 52 हफ्तों का टॉप लेवल भी छू लिया है। इसी तरह यस बैंक (Yes Bank Share Price) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Share Price) के शेयर में भी तेजी है।
ये भी पढ़ें -
ICICI Bank Share Price
ICICI Bank का शेयर तो 1406.65 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सीधे 52 हफ्तों के टॉप लेवल 1437 रु पर खुला है और इस समय ये 12.10 रु या 0.86 फीसदी की मजबूती के साथ 1,418.75 रु पर है। बता दें कि ICICI Bank ने 11 रु और HDFC Bank ने 22 रु के डिविडेंड का ऐलान किया है।Yes Bank Share Price
यस बैंक के शेयर में सोमवार, 21 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 5% की तेजी आई और यह 19.01 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया।बैंक के स्टैंडअलोन प्रॉफिट में साल-दर-साल (YoY) 63.3% की वृद्धि दर्ज की गयी और इसका प्रॉफिट 738 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसकी शुद्ध ब्याज आय (NII) भी साल-दर-साल 5.7% बढ़कर 2,276.3 करोड़ रुपये हो गई। करीब 10 बजे बैंक का शेयर BSE पर 0.79 रु या 4.37 फीसदी की मजबूती के साथ 18.88 रु पर है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
