बिजनेस

Stock Market Today: लंबे वीकेंड के बाद तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा Nifty Bank

Stock Market Today: सेंसेक्स 78,553.20 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 78,903.09 पर खुला है और साढ़े 9 बजे तक के कारोबार में 79,152.86 तक ऊपर गया है। साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 356.73 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 78,909.93 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 73 अंक या 0.31 फीसदी की मजबूती के साथ 23,924.60 पर है।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • सेंसेक्स पहुंचा 79000 के पार
  • टेक महिंद्रा-एक्सिस बैंक और SBI उछले

Stock Market Today: लंबे वीकेंड (शुक्रवार को शेयर बाजार गुड फ्राइडे के कारण बंद रहा था) के बाद सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स 78,553.20 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 78,903.09 पर खुला है और साढ़े 9 बजे तक के कारोबार में 79,152.86 तक ऊपर गया है। साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 356.73 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 78,909.93 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 73 अंक या 0.31 फीसदी की मजबूती के साथ 23,924.60 पर है। ये 23,851.65 अंकों के मुकाबले आज 23,949.15 पर खुला है। आज Nifty Bank ने भी नया रिकॉर्ड हाई छू लिया है।

ये भी पढ़ें -

सुबह साढ़े 9 बजे इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

  • टेक महिंद्रा : 3.57 फीसदी
  • एक्सिस बैंक : 3.01 फीसदी
  • एसबीआई : 2.70 फीसदी
  • इंडसइंड बैंक : 2.09 फीसदी
  • एचसीएल टेक : 1.68 फीसदी

Nifty Bank ने बनाया नया रिकॉर्ड

बैंकिंग सेक्टर की प्रमुख कम्पनियों (आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक) के शानदार नतीजों के बाद निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने आज के कारोबार में नया रिकॉर्ड हाई छू लिया है। निफ्टी बैंक में 900 से ज्यादा अंकों की तेजी है।

निफ्टी बैंक 54290.20 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 54,891.25 पर खुला है और साढ़े 9 बजे 903.25 अंक या 1.66 फीसदी की मजबूती के साथ 55,193.45 पर है। इस दौरान निफ्टी बैंक ने 55,204.75 का नया हाई रिकॉर्ड लेवल छू लिया है।

किन सेक्टरों में है दबाव

सेक्टोरल इंडेक्सेज में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में जहां तेजी है, वहीं निफ्टी आईटी इंडेक्स में भी जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। दूसरी तरफ, एफएमसीजी, मीडिया और ऑटो शेयरों में खुलते ही हल्की बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article