Stock Market Today : Sensex 125 और Nifty 40 अंक चढ़ा, ऑटो शेयर दौड़े

शेयर बाजार में मंगलवार 17 नंवबर को खरीदारी के ट्रेंड के साथ शुरुआत हुई है। जबकि, ग्लोबल मार्केट्स में सुस्ती है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स रेंज बाउंड हैं। लेकिन, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी है।

Stock Market Today Nifty Sensex : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 17 नवंबर को कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में रहे। ऑटो, पीएसयू बैंक और FMCG शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला, जबकि IT शेयरों में दबाव देखने को मिला। हालांकि, एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी बाजारों में आई बड़ी गिरावट निवेशकों की चिंता बढ़ा सकती है।

Share Market nifty sensex

शेयर बाजार में तेजी जारी

शुरुआती कारोबार में Sensex 125.53 अंक यानी 0.15% की तेजी के साथ 82,230.32 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, Nifty करीब 39.90 अंक यानी 0.16% चढ़कर 25,331 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 25,358.05 का ऊपरी और 25,267.30 का निचला स्तर छुआ।

End of Feed