Stock Market Today : Japan से Korea तक तबाही, Nifty-Sensex सपाट, क्या भारत का बाजार भी होगा क्रैश?

आज दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट है। जापान का निक्केई 4% और दक्षिण कोरिया का KOSPI 5% लुढ़क गया है। हालांकि, ग्लोबल तबाही के बीच भारतीय बाजार स्थिर है। लेकिन, बड़ा सवाल यही है कि क्या गिरावट बढ़ेगी?

Stock Market Today : ग्लोबल शेयर मार्केट्स में शुक्रवार को भगदड़ मची है। गुरुवार को अमेरिका से शुरू हुआ बिकवाली का ट्रेंड एशियाई बाजारों में तक आते-आते सुनामी में बदल गया जापान से लेकर दक्षिण कोरिया तक तबाही मचा दी है।

sensex nifty amid global stock market Crash

बाजार में बिकवाली हावी

जापान का Nikkei 225 करीब 4.85% टूट गया, दक्षिण कोरिया का Kospi 5.23% और ताइवान का बाजार 5.72% लुढ़क गया। हांगकांग का Hang Seng भी करीब 1.85% गिर गया। ग्लोबल बाजारों में मची इस उथल-पुथल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। शुक्रवार को Nifty और Sensex बड़ी गिरावट के साथ खुले, हालांकि शुरुआती झटके के बाद दोनों बेंचमार्क ने रिकवरी कर ली।

End of Feed