Stock Market Today : Sensex-Nifty सपाट, IT शेयरों में तेजी, Auto में बिकवाली हावी

शेयर बाजार मे गुरुवार को सुस्त शुरुआत हुई है। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स फिलहाल सपाट बने हुए हैं। वहीं, IT Stocks में खरीदारी का मोमेंटम कायम है। जबकि, ऑटो सेक्टर में बिकवाली हावी है।

Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 26 नवंबर को कारोबार की शुरुआत के बाद बेंचमार्क इंडेक्स में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी सपाट कारोबार कर रहे हैं। क्योंकि, आज सेंसेक्स और BSE के तमाम ऑप्शन की मंथली एक्सपायरी है। हालांकि, Market Breadth मजबूत है, खासतौर पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि FMCG और ऑटो सेक्टर पर दबाव दिखाई दिया। Sensex 84,326.40 और 83,893.39 के बीच ट्रेड करता दिखा। वहीं, Nifty 25,880.00 से 25,768.15 के बीच ट्रेड कर रहा है।

Share Market nifty sensex

शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार

मार्केट में अंदरूनी मजबूती कायम

शुरुआती कारोबार में बाजार की तस्वीर बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर नजर आई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, NSE पर ट्रेड किए गए 2,851 शेयरों में से 1,985 शेयर बढ़त में थे, जबकि 753 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे संकेत मिलता है कि चुनिंदा बड़े शेयरों में कमजोरी के बावजूद व्यापक बाजार में खरीदारी बनी हुई थी।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त में कारोबार कर रहे थे। Nifty Midcap 100 में 0.36%, Nifty Midcap 150 में 0.33% और Nifty Smallcap 100 में 0.65% की तेजी थी। Nifty Smallcap 50 भी 0.67% चढ़ा। यानी शुरुआती कारोबार में छोटे और मझोले शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी ज्यादा दिखाई दी।

IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी, FMCG और ऑटो कमजोर

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो IT सेक्टर बाजार का सबसे बड़ा चमकता सितारा रहा। Nifty IT में 2.03% की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा Nifty Metal में 0.76%, Nifty MidSmall Financial Services में 0.52% और Nifty Chemicals में 0.53% की बढ़त रही। दूसरी तरफ FMCG शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव दिखाई दिया। Nifty FMCG में 0.77% की गिरावट थी। Nifty Auto 0.64% और Nifty Cement 0.68% नीचे कारोबार कर रहे थे। मीडिया इंडेक्स में भी 0.50% की कमजोरी रही।

एशियाई बाजारों से मिला सहारा

ग्लोबल मार्केट से मिले संकेत भी पूरी तरह एकतरफा नहीं थे। एशियाई बाजारों में निक्केई 1.33%, हांगकांग का हैंगसेंग 1.92% और ताइवान का बाजार 2.06% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, शंघाई कंपोजिट मामूली गिरावट में था। GIFT Nifty में 0.26% की कमजोरी थी।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों में भी दबाव रहा था। Nasdaq 0.62% और S&P 500 में 0.25% की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, गुरुवार सुबह Dow Jones Futures 0.37% ऊपर था।

कच्चा तेल हुआ महंगा

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.64% की तेजी के साथ 95.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। सोना 0.26% गिरकर 3,579.48 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती के संकेत के बीच USD/INR 0.48% गिरकर 92.47 पर था।

बाजार में आ रही स्थिरता

एक और अहम संकेत इंडिया VIX से मिला। बाजार की अस्थिरता का संकेत देने वाला यह इंडेक्स 5.19% गिरकर 16.75 पर आ गया था। कुल मिलाकर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी के बीच भले ही अलग-अलग रुख रहा, लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी और IT सेक्टर की तेजी ने बाजार को सहारा दिया। ध्यान रहे, ये आंकड़े सुबह 9:24–9:25 बजे के हैं, इसलिए इन्हें बाजार की क्लोजिंग स्थिति न माना जाए।

End Article
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अध...

End of Feed