Stock Market Today: ट्रम्प के चीन पर टैरिफ घटाने के ऐलान से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, 80000 के पार निकला Sensex, Nifty Bank पहुंचा 56000 के ऊपर

Stock Market 23 April 2025: बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इससे सेंसेक्स 80000 के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स 79595.59 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 80,142.09 पर खुला है और करीब साढ़े 9 बजे 544.43 अंक या 0.68 फीसदी की मजबूती के साथ 80,140.02 पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • लगातार 7वें दिन तेजी
  • सेंसेक्स 80000 के पार

Stock Market 23 April 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर टैरिफ घटाने की बात कही है। इससे अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भी जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। इससे सेंसेक्स 80000 के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स 79595.59 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 80,142.09 पर खुला है और करीब साढ़े 9 बजे 544.43 अंक या 0.68 फीसदी की मजबूती के साथ 80,140.02 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 166.30 अंक या 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 24,333.55 पर है। निफ्टी 24167.25 अंकों के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज सुबह 24,357.60 पर खुला है। इससे पहले लगातार 6 दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हो चुका है।

Stock Market 23 April 2025

लगातार 7वें दिन शेयर बाजार में तेजी

ये भी पढ़ें -

End of Feed