बिजनेस

Waaree Energies Share: शानदार नतीजों के बाद 8.7% उछला वारी एनर्जीज का शेयर, प्रॉफिट में 34% हुई ग्रोथ

Waaree Energies Share Price: सोलर पैनल बनाने वाली वारी एनर्जीज लिमिटेड ने मंगलवार (22 अप्रैल) को 31 मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किए। इसका प्रॉफिट 34.1% की सालाना वृद्धि के साथ 618.9 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद आज बुधवार को कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

Image

8.7% उछला वारी एनर्जीज का शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वारी एनर्जीज के शेयर में तेजी
  • 8 फीसदी से अधिक उछला शेयर
  • शानदार रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

Waaree Energies Share Price: सोलर पैनल बनाने वाली वारी एनर्जीज लिमिटेड ने मंगलवार (22 अप्रैल) को 31 मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किए। इसका प्रॉफिट 34.1% की सालाना वृद्धि के साथ 618.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में वारी एनर्जीज ने 461.5 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। इसके बाद आज बुधवार को कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। BSE पर वारी एनर्जीज का शेयर 2611.85 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 2,835 रु पर खुलने के बाद करीब 10 बजे 229 रु या 8.77 फीसदी की मजबूती के साथ 2,840.85 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

रेवेन्यू में 36 फीसदी की ग्रोथ

वारी एनर्जीज का ऑपरेशनल रेवेन्यू 36.4% बढ़कर 4,003.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,935.8 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग लेवल पर, EBITDA इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 120.6% बढ़कर ₹922.6 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹418.3 करोड़ था।

प्रोडक्शन में शानदार बढ़ोतरी

कंपनी ने चौथी तिमाही में 2.06 गीगावाट मॉड्यूल का उत्पादन किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1.35 गीगावाट से अधिक है। पूरे वर्ष के लिए, उत्पादन वित्त वर्ष 24 में 4.77 गीगावाट की तुलना में 7.13 गीगावाट तक पहुंच गया।

वित्त वर्ष 25 के लिए राजस्व ₹14,846.06 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 27.62% की वृद्धि दर्शाता है। प्रॉफिट साल-दर-साल 107.08% बढ़कर ₹1,932.15 करोड़ हो गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article