Stock Market Holidays: 20 नवंबर को शेयर बाजार खुला रहेगा या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शेयर बाजार पर नजर रखने वाले लोग 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं और बीएसई की वेबसाइट पर छुट्टियों की सूची देख सकते हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मौके पर 20 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। लोग बीएसई की वेबसाइट पर जाकर ‘ट्रेडिंग हॉलिडे’ ऑप्शन पर क्लिक करके 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं।
20 नवंबर को शेयर बाजार रहेगा बंद
ये है डायरेक्ट लिंक
आप BSE पर छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए सीधे इस लिंक पर जाएं। वहीं NSE की छुट्टियों की लिस्ट इस लिंक पर चेक की जा सकती हैं। बता दें कि दोनों ही एक्सचेंजों पर 20 नवंबर की छुट्टी बताई गई है।
और किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
20 नवंबर के बाद क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। आम तौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता ही है। इस बीच मंगलवार के कारोबार में शेयर बाजार में शानदार तेजी है। करीब सवा 2 बजे सेंसेक्स 869.71 अंक या 1.12 फीसदी की मजबूती के साथ 78,208.72 पर है।
वहीं एनएसई का निफ्टी 257.15 अंक या 1.10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,710.95 पर है।
आज क्यों दिख रही तेजी
माना जा रहा है कि शेयर बाजार में सुधार वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण हुआ है। शेयर बाजार में आई उछाल कई दिनों की गिरावट के बाद स्वाभाविक है। इस उछाल का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों का सकारात्मक प्रदर्शन माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की छुट्टियों की की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
