बिजनेस

Honasa Share Price: दो दिन 30% से ज्यादा लुढ़का होनासा कंज्यूमर का शेयर, आपके पास तो नहीं ये स्टॉक

Mamaearth Share Price: होनासा का शेयर अपने आईपीओ प्राइस से भी काफी नीचे है। इसका आईपीओ प्राइस 324 रु था, जबकि इस समय ये 264.65 रु पर है। बता दें कि सितंबर तिमाही के दौरान, होनासा कंज्यूमर ने 19 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 29 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के बिल्कुल उलट है।

Image

मामाअर्थ के शेयर की कीमत में गिरावट

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर गिरा होनासा कंज्यूमर का शेयर
  • नुकसान के चलते आई गिरावट
  • दूसरी तिमाही में हुआ नुकसान

Mamaearth Share Price: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 19 नवंबर को शेयर में 10.5 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। दरअसल दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के कमजोर वित्तीय नतीजों से निवेशक चिंतित हैं। BSE पर आज मंगलवार को इसका शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर 242.6 रुपये पर पहुंच गया। पांच तिमाहियों में पहली तिमाही में घाटा दर्ज करने के बाद 18 नवंबर को शेयर 20 प्रतिशत के निचले सर्किट पर पहुंच गया था। आज करीब साढ़े 11 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 10.53 फीसदी (31.15 रु) गिरकर 264.65 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

IPO प्राइस से भी काफी नीचे

होनासा का शेयर अपने आईपीओ प्राइस से भी काफी नीचे है। इसका आईपीओ प्राइस 324 रु था, जबकि इस समय ये 264.65 रु पर है। बता दें कि सितंबर तिमाही के दौरान, होनासा कंज्यूमर ने 19 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 29 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के बिल्कुल उलट है।

इनकम में भी साल-दर-साल 7 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 496 करोड़ रुपये से घटकर 462 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच, कंपनी के कुल खर्च में साल-दर-साल 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 506 करोड़ रुपये हो गया।

क्यों हुआ घाटा

कमजोर नतीजों का कारण होनासा ने अपने प्रोजेक्ट 'नीव' के तहत डायरेक्ट-टू-कस्टमर (डी2सी) डिलिवरी मॉडल की ओर रुख करना बताया है, जिससे इसकी इन्वेंट्री एडजस्ट हुई है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article