Stock Market Closing Bell Nifty Sensex Crash Reason : शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 548 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं, Nifty 157 अंक नीचे बंद हुआ। बाजार में व्यापक बिकवाली के चलते शेयर बाजार में चौतरफा दबाव बढ़ गया है। इसकी वजह से एक ही दिन में निवेशकों को करीब 15 लाख करोड़ की चपत लगी है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ऑल इंडिया मार्केट कैप 4,80,81,272.616 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, सोमवार 12 अक्टूबर को यह घटकर 4,64,88,803.68 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह एक दिन में मार्केट कैप में 15,92,468.936 करोड़ रुपये की कमी आई है।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
| इंडेक्स | क्लोजिंग स्तर | बदलाव | प्रतिशत बदलाव |
| Sensex | 71,924.68 | -547.65 अंक | -0.76% |
| Nifty 50 | 22,363.35 | -157.10 अंक | -0.70% |
| Nifty Bank | 54,918.00 | -338.65 अंक | -0.61% |
| Nifty Financial Services | 24,866.35 | -102.15 अंक | -0.41% |
| India VIX | 15.27 | 0.89 | 0.0624 |
Sensex 547.65 अंक गिरकर 71,924.68 पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty 50 में 157.10 अंक की गिरावट आई और यह 22,363.35 पर बंद हुआ। बाजार में इस गिरावट के बीच रुपये में मजबूती भी निवेशकों का भरोसा बहाल नहीं कर सकी। दोपहर बाद बाजार पर दबाव बढ़ा और दोनों प्रमुख इंडेक्स अपने शुरुआती स्तर से काफी नीचे आ गए। महंगे क्रूड ऑयल, ऊंची ग्लोबल बॉन्ड यील्ड, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक अनिश्चितता को बाजार की कमजोरी की प्रमुख वजहों में गिना जा रहा है।
किन वजहों से आई इतनी बड़ी बिकवाली?
शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट की तीन बड़ी वजहें रहीं। सबसे पहली वजह, क्रूड ऑयल के दाम रहे। Brent Crude Oil Price लगातार 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। इसकी वजह से मार्केट सेंटिमेंट कमजोर हो रहा है। इसके अलावा दूसरा बड़ा कारण बॉन्ड यील्ड है। भारत से लेकर अमेरिका तक बॉन्ड यील्ड में तेजी आई है। इसकी वजह से भी निवेशकों का इक्विटी बाजार में आकर्षण कम हो रहा है। इसके अलावा रिजर्व बैंक की तरफ से रुपये की लिक्विडिटी को कंट्रोल करने के जो उपाय किए हैं, उनकी वजह से भी बैंकिंग स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली है।
कैसा रहा सेक्टोरल मार्केट का हाल?
सेक्टर के मोर्चे पर तस्वीर मिली-जुली रही। Nifty FMCG में 1.67% की गिरावट आई, जबकि Nifty PSU Bank 1.18% और Nifty IT 0.79% नीचे रहा। Nifty Cement में भी 0.76% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, Nifty Media में 4.60% की तेजी दर्ज की गई। Nifty Auto 0.90% और Nifty Pharma 0.45% चढ़े। ब्रॉड मार्केट में भी चुनिंदा शेयरों में खरीदारी दिखी। Nifty Smallcap 100 में 1.42% और Nifty Smallcap 50 में 1.55% की बढ़त रही।
वोलैटिलिटी बड़ी
India VIX में 6.24% का उछाल बताता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव को लेकर चिंता बढ़ी है। निफ्टी 50 में 13 शेयरों में तेजी, 36 में गिरावट और 1 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।
