बिजनेस

Stock Market Closing: लगातार सातवें दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स पहुंचा 80000 के पार

Stock Market Closing Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में मजबूती देखी गई। सेंसेक्स 520.90 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 80,116.4 पर और निफ्टी 161.70 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,328.95 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.34 प्रतिशत बढ़ा। इसके अलावा, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

Image

मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई तेजी
  • लगातार 7वें दिन चढ़ा बाजार
  • सेंसेक्स पहुंचा 80000 के पार

Stock Market Closing Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में मजबूती देखी गई। सेंसेक्स 520.90 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 80,116.4 पर और निफ्टी 161.70 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,328.95 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.34 प्रतिशत बढ़ा। इसके अलावा, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

ये भी पढ़ें -

आईटी शेयरों में जोरदार उछाल

बीते सात कारोबारी सत्रों से बाजार में तेजी जारी है। इस दौरान निफ्टी 8.6 प्रतिशत या 1,930 अंक बढ़ चुका है।

वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के अच्छे दमदार नतीजे पेश करने के कारण एचसीएल टेक्नोलॉजीज में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह सितंबर 2019 के बाद से कंपनी का सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन था।

टेक महिंद्रा और इंफोसिस जैसी अन्य आईटी कंपनियों के शेयरों में भी क्रमशः 5 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि टीसीएस का शेयर 2.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंद हुआ।

दबाव में रहे बैंकिंग शेयर

आईटी शेयरों के अलावा, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, सनफार्मा, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया और एलएंडटी टॉप गेनर्स में शामिल थे। हालांकि, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखी गई। कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक लाल निशान में बंद हुए।

ये रहे तेजी के फैक्टर

बाजार के जानकारों का कहना है कि मजबूत वैश्विक संकेत और कॉर्पोरेट आय में उछाल से निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के सुंदर केवट ने कहा, "यह सकारात्मक रुझान मुख्य रूप से मजबूत कॉर्पोरेट आय और वॉल स्ट्रीट पर मजबूत रैली के कारण है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल और चीन के साथ चल रही व्यापार वार्ता के बारे में सकारात्मक टिप्पणी दिए जाने के बाद अमेरिकी बाजार में तेजी देखी गई।"

बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9.32 बजे, सेंसेक्स 536.4 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 80,132.01 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 150.10 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 24,317.35 पर था। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article