बिजनेस

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम घटना के मद्देनजर एयरलाइनों का बड़ा ऐलान, दे रहीं फ्री कैंसलेशन और Rescheduling की सुविधा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हाल ही में हुई त्रासदी के मद्देनजर, स्पाइसजेट ने श्रीनगर से आने-जाने के लिए यात्रा के लिए पुनर्निर्धारण (Rescheduling) और रद्दीकरण (Cancellations) पर छूट को 30 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दिया है। यह छूट 22 अप्रैल या उससे पहले की गई सभी बुकिंग पर लागू होगी।

Image

फ्री कैंसलेशन और Rescheduling की सुविधा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एयरलाइनों का बड़ा ऐलान
  • फ्री कैंसलेशन और Rescheduling की सुविधा
  • पहलगाम घटना के मद्देनजर किया ऐलान

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हाल ही में हुई त्रासदी के मद्देनजर, स्पाइसजेट ने श्रीनगर से आने-जाने के लिए यात्रा के लिए पुनर्निर्धारण (Rescheduling) और रद्दीकरण (Cancellations) पर छूट को 30 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दिया है। यह छूट 22 अप्रैल या उससे पहले की गई सभी बुकिंग पर लागू होगी। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा है कि मौजूदा स्थिति के बीच यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए, हम आज श्रीनगर से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भी ऑपरेट कर रहे हैं। हम पीड़ितों, उनके परिवारों और इस कठिन समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ दिल से एकजुटता में खड़े हैं। स्पाइसजेट की तरह ही और भी एयरलाइंस ने ऐसी सुविधा दी है।

ये भी पढ़ें -

EaseMyTrip भी दे रहीं छूट

ईजमाईट्रिप और इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए श्रीनगर आने-जाने वाली उड़ानों पर टिकट बदलने और कैंसल करने के शुल्क माफ कर दिए हैं। ईजमाईट्रिप के फाउंडर और चेयरमैन निशांत पिट्टी ने बुधवार को कहा कि प्लेटफॉर्म 22 अप्रैल या इससे पहले की गई बुकिंग के लिए मुफ्त Rescheduling और कैंसलेशंस की सुविधा देगा, जो 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए लागू होगा।

इंडिगो ने किया बड़ा ऐलान

इंडिगो ने कहा है कि श्रीनगर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, हमने Rescheduling और रद्दीकरण Cancellations पर छूट बढ़ा दी है। इसने भी 22 अप्रैल या इससे पहले की गई बुकिंग के लिए मुफ्त Rescheduling और कैंसलेशंस की सुविधा 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

एयरलाइन 23 अप्रैल को दो विशेष उड़ानें भी ऑपरेट कर रही है। अधिक जानकारी के लिए, आप https://goindigo.in पर विजिट कर सकते हैं या +91 124 4973838 - +91 124 6173838 पर कॉल कर सकते हैं।

एयर इंडिया कर रही एक्स्ट्रा उड़ानों की व्यवस्था

मौजूदा स्थिति को देखते हुए, एयर इंडिया बुधवार, 23 अप्रैल को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। एयर इंडिया भी 30 अप्रैल 2025 तक कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को कैंसलेशन पर फुल रिफंड की पेशकश के साथ फ्री Rescheduling की भी सुविधा दे रही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article