Sensex jumps: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला; क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी; यदि हां तो क्या हैं 3 वजह

Stock Market, Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में आज फिर तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक चढ़कर 75,900 के पार पहुंचा, जबकि निफ्टी ने 23,000 का अहम स्तर पार किया। जानें, किन कारणों से बाजार में यह तेजी बनी हुई है और आगे क्या संभावनाएं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेंसेक्स 500 अंकों की छलांग के साथ 75,900 पार, निफ्टी 23,000 के ऊपर
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से IT और बैंकिंग शेयरों को मिला सपोर्ट
  • अगर निफ्टी 23,000 के ऊपर टिका रहा तो 23,400 तक जा सकता है!

Stock Market, Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिली, जहां सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 500 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की और निफ्टी 23,000 के स्तर को फिर से पार कर गया। यह लगातार चौथा सत्र है जब बाजार में तेजी जारी है। सुबह 9:50 बजे तक, बीएसई सेंसेक्स 482.32 अंकों की बढ़त के साथ 75,931.37 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी50- 147.10 अंकों की तेजी के साथ 23,054.70 पर कारोबार कर रहा था। व्यापक बाजार सूचकांकों (broader indices) में भी तेजी देखने को मिली, जो निवेशकों के सकारात्मक रुझान को दर्शाती है।

Stock market rose for the second consecutive day

शेयर बाजार में लगातार तेजी

बाजार में तेजी के पीछे क्या कारण हैं?

End of Feed