बिजनेस

Polycab News: अडानी ग्रुप की केबल-वायर सेगमेंट में एंट्री के ऐलान से पॉलीकैब-हैवेल्स-फिनोलेक्स को लगा झटका, 10 फीसदी तक टूटे शेयर

Havells Share Price: केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, आरआर केबल और फिनोलेक्स केबल्स समेत वायर और केबल कंपनियों के शेयरों में गुरुवार 20 मार्च को 10% तक की गिरावट आई। दरअसल एक और बड़े बिजनेस हाउस ने वायर और केबल सेगमेंट में एंट्री का ऐलान किया है। ये बिजनेस हाउस है अडानी ग्रुप।

Image

केबल-वायर शेयरों में हो रही बिकवाली

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप करेगा केबल-वायर सेगमेंट में एंट्री
  • केबल-वायर शेयरों में हो रही बिकवाली
  • 10 फीसदी तक की आई गिरावट

Havells Share Price: केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, आरआर केबल और फिनोलेक्स केबल्स समेत वायर और केबल कंपनियों के शेयरों में गुरुवार 20 मार्च को 10% तक की गिरावट आई। दरअसल एक और बड़े बिजनेस हाउस ने वायर और केबल सेगमेंट में एंट्री का ऐलान किया है। ये बिजनेस हाउस है अडानी ग्रुप। केईआई इंडस्ट्रीज के शेयरों में 10% की गिरावट आई है, जबकि पॉलीकैब के शेयरों में 7% की गिरावट आई है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में हैवेल्स इंडिया के शेयर में भी 4% की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें -

अडानी ग्रुप करने जा रहा एंट्री (Havells Share Price)

बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में अडानी ग्रुप की मेन कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि इसकी सब्सिडियरी कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने प्रणीता इकोकेबल्स लिमिटेड नाम से एक जॉइंट वेंचर कंपनी बनाई है, जिसमें कच्छ कॉपर की 50% हिस्सेदारी होगी। यह जॉइंट वेंचर मेटल प्रोडक्ट्स, केबल और तारों की मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, खरीद और बिक्री में भी एक्टिव होगा।

बिड़ला ग्रुप भी कर चुका ऐलान (Kei Industries Share)

बता दें कि अडानी ग्रुप बिड़ला ग्रुप के बाद वो दूसरा बड़ा ग्रुप बन गया है, जिसने पिछले महीने अल्ट्राटेक सीमेंट के जरिए केबल और वायर सेगमेंट में एंट्री की घोषणा की थी। अल्ट्राटेक के इस सेगमेंट में एंट्री करने के फैसले से मौजूदा केबल और तार कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई थी।

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार तब आरआर केबल के सीएफओ राजेश जैन ने कहा था कि अल्ट्राटेक का इस सेगमेंट में एंट्री करना उतना बुरा नहीं है, जितना बाजार को आशंका है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article