Share Market Outlook: अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, फाइनेंशियल रिजल्ट, ग्लोबल ट्रेंड और मैक्रोइकोनॉमिक डेटा रहेगा अहम

Share Market Outlook: आगे चलकर तिमाही नतीजों का सीजन निवेशकों द्वारा अपने पोर्टफोलियो को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाजार की निगाह बैंक ऑफ इंग्लैंड की मीटिंग और यूरो क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर भी रहेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते शेयर बाजार के लिए कई चीजें अहम
  • फाइनेंशियल रिजल्ट का पड़ेगा असर
  • मैक्रोइकोनॉमिक डेटा रहेगा अहम

Share Market Outlook: कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे, ग्लोबल संकेत और मैक्रोइकोनॉमिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा बाजार विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों, रुपये-डॉलर के रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों से भी संकेत लेगा। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौड़ ने कहा कि घरेलू स्तर पर कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से खास शेयरों में गतिविधि देखने को मिलेगी। असल में हीरो मोटोकॉर्प, लार्सन एंड टुब्रो, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल), भारतीय स्टेट बैंक, आयशर मोटर्स और टाटा मोटर्स जैसी कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं।

Share Market Outlook

शेयर बाजार के लिए आउटलुक

ये भी पढ़ें -

End of Feed