बिजनेस

Stock Market Outlook: RBI MPC, महंगाई दर, टैरिफ और ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा से तय होगी शेयर बाजार की चाल, जान लीजिए डिटेल

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आरबीआई एमपीसी, खुदरा महंगाई दर, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ के लेकर नई अपडेट और वैश्विक आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चलेगी और आखिरी दिन एमपीसी के फैसलों का ऐलान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा किया जाएगा।

Image

शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता अहम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता अहम
  • कई फैक्टर्स पर रहेगी नजर
  • RBI MPC भी अगले हफ्ते

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आरबीआई एमपीसी, खुदरा महंगाई दर, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ के लेकर नई अपडेट और वैश्विक आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चलेगी और आखिरी दिन एमपीसी के फैसलों का ऐलान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती की जा सकती है।

ये भी पढ़ें -

यूएस सीपीआई डेटा और यूके का जीडीपी डेटा

इसके अलावा, सरकार द्वारा मार्च की खुदरा महंगाई दर और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े 11 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं। अगले हफ्ते, वैश्विक स्तर पर भी अहम आंकड़े आने वाले हैं, जिसमें यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के मिनट्स, यूएस सीपीआई डेटा और यूके का जीडीपी डेटा शामिल हैं।

पिछला हफ्ता कैसा रहा

भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस दौरान सेंसेक्स 2.65 प्रतिशत गिरकर 75,364.69 और निफ्टी 2.61 प्रतिशत गिरकर 22,904.45 पर था।

1-4 अप्रैल के बीच हुई गिरावट में आईटी और मेटल शेयरों में क्रमश: 9.15 प्रतिशत और 7.46 प्रतिशत की बड़ी बिकवाली देखी गई। केवल एफएमसीजी इंडेक्स ही 0.45 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ है।

क्यों आई शेयर बाजार में गिरावट

गिरावट की वजह खराब वैश्विक संकेत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय सामानों पर 27 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने को माना जा रहा है। समीक्षा अवधि में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने कैश सेगमेंट में 13,730 करोड़ रुपये की बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,632 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर पुनीत सिंघानिया का कहना है कि वैश्विक ट्रे़ड वार के चलते निफ्टी अपने दो हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया है। ऐसे में निफ्टी के लिए 22,300 और 22,000 मजबूत सपोर्ट लेवल होंगे। तेजी की स्थिति में 22,800 एक रुकावट का जोन होगा। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article