बिजनेस

Sensex Prediction for 7 April: सोमवार को किस तरफ रहेगा शेयर बाजार का रुख? US मार्केट में गिरावट का कितना होगा असर, एक्सपर्ट्स से जानें

Sensex Prediction for Tomorrow 7 April: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में आई गिरावट के अनुरूप शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट आई। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि भारत पर टैरिफ उम्मीद से ज़्यादा है, लेकिन यह चीन, वियतनाम, थाईलैंड, इंडोनेशिया और बांग्लादेश जैसे देशों पर लगाए गए टैरिफ की तुलना में कम है। ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने कहा है कि 'हमें उम्मीद है कि पारस्परिक टैरिफ का असर सीमित होगा।'

Image

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए रहेगा अस्थिर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए रहेगा अस्थिर
  • एक्सपर्ट्स ने जताया अनुमान
  • कई फैक्टरों पर डिपेंड रहेगा शेयर बाजार

Sensex Prediction for Tomorrow 7 April: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में आई गिरावट के अनुरूप शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट आई। अमेरिकी टैरिफ पर रेस्पॉन्स करते हुए चीन ने भी अमेरिका से होने वाले आयात पर 34 प्रतिशत टैक्स लगा दिया, जिससे शुक्रवार को एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स में और गिरावट आई। चीन की इस घोषणा के बाद, अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज एसएंडपी 500 में 6 प्रतिशत की गिरावट आई और बीता हफ्ता इसके लिए मार्च 2020 के बाद से सबसे खराब सप्ताह रहा। वहीं डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2,231 अंक या 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई। नैस्डैक में 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

ये भी पढ़ें -

भारतीय शेयर बाजार का भी निकला दम

वहीं शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 930.67 अंक या 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,364.69 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 23,000 से नीचे बंद हुआ। अब यह देखना होगा कि शुक्रवार शाम को अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट का सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर कितना असर पड़ता है।

बता दें कि गिफ्ट निफ्टी, जो कि सेंसेक्स और निफ्टी के कारोबार की शुरुआत का शुरुआती संकेतक है, एक गैप डाउन शुरुआत का संकेत दे रहा है, क्योंकि शुक्रवार को इसमें 400 से अधिक अंकों की गिरावट आई थी।

क्या कह रहे एक्सपर्ट (Sensex Prediction for Tomorrow, 7 April)

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत पर टैरिफ उम्मीद से ज़्यादा है, लेकिन यह चीन, वियतनाम, थाईलैंड, इंडोनेशिया और बांग्लादेश जैसे देशों पर लगाए गए टैरिफ की तुलना में कम है। ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने कहा है कि 'हमें उम्मीद है कि पारस्परिक टैरिफ का असर सीमित होगा।'

वहीं आनंद राठी स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर पटेल ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई और बियर्स (मंदड़ियों) ने अपना दबदबा बनाए रखा और सेंसेक्स को 1.22 प्रतिशत तक नीचे खींच लिया। उन्होंने कहा, "तकनीकी संकेतक बताते हैं कि बाजार ओवरसोल्ड है, जो अगले कुछ सत्रों में मौजूदा अस्थिरता के बीच संभावित उछाल का संकेत देता है।"

Sensex के लिए किस लेवल पर है सपोर्ट

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार सोमवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के लिए 75,800 पर अड़चन और 75,000 पर सपोर्ट रह सकता है। जिगर पटेल के अनुसार 75,800 से ऊपर का ब्रेकआउट तेजी का संकेत दे सकता है, जबकि 75,000 से नीचे की गिरावट 74,800 की ओर वापसी हो सकती है।

इस बीच बजाज ब्रोकिंग ने एक नोट में कहा कि मौजूदा गिरावट का उपयोग क्वालिटी स्टॉक्स में खरीदारी के अवसर के रूप में किया जाना चाहिए।

इस हफ्ते के अहम फैक्टर्स

अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ के प्रभाव और सप्ताह के दौरान आगे कुछ क्षेत्रों पर टैरिफ की संभावित घोषणाओं की चिंता के कारण इस सप्ताह शेयर बाजार अस्थिर रह सकता है। 9 अप्रैल को आरबीआई की मौद्रिक नीति के नतीजों और 10 अप्रैल को टीसीएस के नतीजों के साथ शुरू होने वाले वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के इनकम सेशन पर भी फोकस रहेगा।

डिस्क्लेमर : ये लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है और इसे किसी भी निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम अपने पाठकों/दर्शकों को सुझाव देता है कि वे निवेश से संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article