Share Market Today: इधर 100 डॉलर के नीचे आया तेल का दाम, उधर झूम उठा बाजार; सेंसेक्स की धमाकेदार शुरुआत!

शेयर बाजार में आज चौतरफा हरियाली देखने को मिल रही है। ईरान अमेरिका के बीच तनाव होने की उम्मीद से सोमवार को सेंसेक्स निफ़्टी ने धमाकेदार शुरुआत की। आइए आपको बताते बाजार का हर अपडेट

ईरान अमेरिका के बीच तनाव होने की उम्मीद से सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है, जहां क्रूड ऑयल 5% से ज्यादा टूटकर 98 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में 5% की भारी गिरावट से आज भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी देखी जा रही है। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत बूस्टर सिग्नल्स के दम पर आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने एक बड़ी और धमाकेदार छलांग लगाई है।

Share Market

शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 854 अंक यानी 0.96% की भारी बढ़त के साथ 76,269.93 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ़्टी 50 में 250 अंक की तेजी देखने को मिली है. इससे पहले सुबह गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) ने भी 305 अंकों की विशाल बढ़त के साथ 23,996 का स्तर छूकर इस बंपर गैप-अप ओपनिंग के साफ संकेत दे दिए थे, जिससे आज निवेशकों में भारी उत्साह है।

End of Feed