शेयर बाजार बना रॉकेट लेकिन रुपया धड़ाम, इंडियन करेंसी में क्यों आई गिरावट और जानें ताजा भाव?

शेयर बाजार की तेजी और कच्चे तेल की गिरावट से भी रुपये को सपोर्ट नहीं मिला है। आज डॉलर के सामने रुपये में बड़ी गिरावट है।

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक उछलकर लंबे समय बाद 75000 के पार निकल गया है। हालांकि, इसका असर रुपये पर दिखाई नहीं दे रहा है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद आज रुपया टूटा है। शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.97 पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी से रुपये को निचले स्तर पर थोड़ा समर्थन मिला।

Dollar Vs Rupee

रुपया लुढ़का

डॉलर इंडेक्स में मजबूती

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.90 प्रति डॉलर पर खुला। फिर लुढ़ककर 94.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.76 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.95 पर पहुंच गया।

End of Feed