बिजनेस

Stock Market Closing: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक के शेयर गिरे

Stock Market Closing: भारत के घरेलू बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में आईटी, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 203.22 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,735.96 पर बंद हुआ।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में गिरावट
  • कई सेक्टरों में गिरावट
  • टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक के शेयर गिरे

Stock Market Closing: भारत के घरेलू बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में आईटी, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 203.22 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,735.96 पर बंद हुआ। सूचकांक ने 75,794.15 के इंट्रा-डे हाई को छुआ था, लेकिन बंद होने से पहले 75,463.01 का निचला स्तर भी देखा। निफ्टी सूचकांक 19.75 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,913.15 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सूचकांक 22,923.85 और 22,812.75 के बीच कारोबार करता रहा।

ये भी पढ़ें -

फिर आगे नहीं बढ़ पाया निफ्टी

विशेषज्ञों के अनुसार, एक और दिन निफ्टी के एक सीमित दायरे में रहने और एक निर्धारित स्तर से आगे न बढ़ पाने के साथ बीता।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे ने कहा, "हालांकि, ब्रॉडर मार्केट शेयरों में शानदार तेजी देखी गई, लेकिन मुख्य सूचकांक, निफ्टी और बैंक निफ्टी, ज्यादातर सीमित दायरे में ही रहे। निचले स्तर पर, निफ्टी के लिए समर्थन 22,800 पर है, जबकि प्रतिरोध 23,150 पर है। किसी भी तरफ निर्णायक ब्रेकआउट बाजार में एक दिशात्मक कदम को गति दे सकता है।"

किन सेक्टरों में दिखा मूवमेंट

निफ्टी बैंक 235.55 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,334.55 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 636.55 अंक या 1.26 प्रतिशत चढ़कर 51.163.80 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 221.80 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़कर 15,747.70 पर बंद हुआ।

एनएसई सेक्टोरल फ्रंट पर पीएसई, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियलिटी, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा और कमोडिटीज ने पॉजिटिव मूवमेंट दिखाई।

किन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पीएसई इंडेक्स सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रहा, जो 2.15 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,699 शेयर हरे और 1,273 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, जोमैटो और सनफार्मा टॉप लूजर्स थे। वहीं, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, इंफोसिस और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे।

FII ने फिर से की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 19 फरवरी को 1,881.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) शुद्ध खरीदार बने रहे, जिन्होंने उसी दिन 1,957.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और डॉलर इंडेक्स के 107 डॉलर से नीचे कारोबार करने के कारण रुपया 0.34 रुपये की बढ़त के साथ 86.68 पर कारोबार कर रहा था। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article