बिजनेस

Coal India Subsidiaries IPO: कोल इंडिया की दो सब्सिडियरी लॉन्च करेंगी IPO ! कोयला मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

Coal India Subsidiaries IPO: जल्द ही दो पीएसयू आईपीओ आने वाले हैं। आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही हैं दो पीएसयू, जो कि कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियां हैं। कोल इंडिया ने अपनी सहायक या सब्सिडियरी कंपनियों के आगामी आईपीओ के बारे में अपडेट दी है।

Image

दो PSU कंपनियां लाएंगी IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दो PSU कंपनियां लाएंगी IPO
  • कोल इंडिया की हैं सब्सिडियरी
  • कोयला मंत्रालय ने दी जानकारी

Coal India Subsidiaries IPO: जल्द ही दो पीएसयू आईपीओ आने वाले हैं। आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही हैं दो पीएसयू, जो कि कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियां हैं। कोल इंडिया ने अपनी सहायक या सब्सिडियरी कंपनियों के आगामी आईपीओ के बारे में अपडेट दी है। कोयला मंत्रालय ने कहा है कि कोल इंडिया की सहायक कंपनियां जल्द ही लिस्ट होंगी। कोल इंडिया की दो सहायक कंपनियां जो आईपीओ लॉन्च करेंगी, वे हैं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआई)।

ये भी पढ़ें -

कब होगी लिस्टिंग

कोयला मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियों की लिस्टिंग होगी, लेकिन इसका समय बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगा। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव दत्त ने कहा कि कोल इंडिया बीसीसीएल और सीएमपीडीआई को लिस्ट करने की योजना बना रही है। आईपीओ प्रोसेस इस समय एडवांस्ड फेज में है।

सेबी के पास किया जाएगा आवेदन

ड्राफ्ट पेपर्स या आईपीओ पेपर्स (डीआरएचपी) पर विक्रम देव दत्त ने कहा कि इसकी तैयारी अभी चल रही है और पेपर्स तैयार होने के बाद इसे नियामक सेबी के पास दाखिल किया जाएगा। डीआरएचपी एक प्रारंभिक दस्तावेज है जिसे कोई कंपनी सार्वजनिक पेशकश के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दाखिल करती है।

मुनाफे में हैं दोनों कंपनियां

कोल इंडिया की दोनों सहायक कंपनियों (बीसीसीएल और सीएमपीडीआई) ने वित्त वर्ष 2023-24 में मुनाफा कमाया है। इसके अलावा, उन्होंने चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) के पहले नौ महीनों में भी मुनाफा कमाया है।

कोल इंडिया ने पहले कहा था कि सीएमपीडीआई को पहले लिस्ट किया जा सकता है। कोल इंडिया और सरकार दोनों ने पहले ही बीसीसीएल और सीएमपीडीआई की लिस्टिंग के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article