2.5 साल से शेयर बाजार में सूखा, फिर भी रमेश दमानी को क्यों है भारत पर पूरा भरोसा?

भारतीय शेयर बाजार को लेकर तमाम दिग्गजों के अलग-अलग व्यू सामने आ रहे हैं। हालांकि, भारत और भारतीय बाजार की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी पर रमेश दमानी को पूरा भरोसा है और वे मानते हैं कि पैसा जरूर बनेगा।

Ramesh Damani Bullish on India: भारतीय शेयर बाजार में लंबे समय से सुस्ती, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिकी बाजारों में AI कंपनियों की तेजी के बीच दिग्गज निवेशक रमेश दमानी का भरोसा भारत पर कायम है। NDTV पर एक इंटरव्यू में में दमानी ने कहा कि शेयर बाजार से हर साल एक जैसा रिटर्न मिलने की उम्मीद करना गलत है। कभी बाजार कई साल तक ठहरा रहता है, तो कभी कुछ वर्षों में शानदार रिटर्न देता है। यही वजह है कि वह कमजोर इंडेक्स प्रदर्शन को भारत की पूरी निवेश कहानी का अंत नहीं मानते।

Ramesh Damani Bullish on India

रमेश दमानी को भारत के बाजार पर भरोसा

भी क्यों नहीं टूटा भरोसा?

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए लगातार कमजोर रिटर्न सबसे बड़ी परेशानी बन जाते हैं। जब Nifty जैसे प्रमुख इंडेक्स में लंबे समय तक खास बढ़त नहीं दिखती और मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी चुनिंदा कंपनियों को छोड़कर तेजी कमजोर पड़ जाती है, तो निवेशकों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि पैसा आखिर कहां बनेगा। रमेश दमानी का नजरिया इससे अलग है। उनका मानना है कि बाजार को हर साल एक निश्चित रिटर्न देने वाली मशीन की तरह नहीं देखना चाहिए।

End of Feed