बिजनेस

Stock Market Closing: शेयर बाजार में आई गिरावट, HUL, Reliance, ITC और महिंद्रा में कमजोरी, L&T-टाटा स्टील उछले

Stock Market Closing: सेंसेक्स के तीस शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Image

शेयर बाजार में आई गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार गिरा
  • 200 अंक फिसला सेंसेक्स
  • निफ्टी 58.8 अंक टूटा

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 200.66 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,508.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 81,783.28 तक ऊपर गया और नीचे 81,411.55 अंक तक फिसला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.80 अंक यानी 0.24 प्रतिशत फिसलकर 24,619 अंक पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

किन शेयरों में आई तेजी

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, ऊपर चढ़ने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और पावरग्रिड शामिल हैं।

निवेशकों के उत्साह में कमी

मेहता इक्विटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते की तेजी के बाद निवेशकों के उत्साह में कमी के कारण बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ और ज्यादातर बाजार में गिरावट रही।’’

एशियाई बाजार का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत बढ़कर 71.75 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,830.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 56.74 अंक नुकसान में रहा था जबकि निफ्टी में 30.60 अंक की गिरावट आई थी। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article