Inventurus Knowledge Solutions Limited IPO: हेल्थकेयर सपोर्ट सर्विसेज प्रोवाइडर इन्वेंचुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड ने 2,498 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। इसने अपने आईपीओ के लिए 1,265-1,329 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इसका आईपीओ 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा। आगे जानिए आईपीओ की बाकी डिटेल।
ये भी पढ़ें -
Inventurus Knowledge Solutions Limited IPO GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार इन्वेंचुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड का GMP 225 रु है, जबकि प्राइस बैंड 1,265-1,329 रु है। अगर आईपीओ में 1329 रु भी फाइनल प्राइस तय होता है तो ये मौजूदा जीएएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) के आधार पर 16 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर लिस्टिंग हो सकता है। मगर जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।
एंकर निवेशक कब लगा सकेंगे दांव
इन्वेंचुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड के आईपीओ में बड़े (एंकर) निवेशक 11 दिसंबर को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ पूरी तरह से 2.82 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। इसमें काई नया इश्यू शामिल नहीं है। यानी नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। यह इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा, इसलिए कंपनी को आईपीओ से कोई इनकम प्राप्त नहीं होगी और सारा फंड शेयरधारकों को मिलेगा।
रेखा झुनझुनवाला और रेअर एंटरप्राइजेज का है निवेश
रेखा झुनझुनवाला और रेअर एंटरप्राइजेज ने इस कंपनी में निवेश किया हुआ है। कंपनी ने अपने आईपीओ दस्तावेजों में कहा, आईपीओ का मकसद शेयर बाजारों पर शेयर को लिस्ट करने का लाभ हासिल करना है।
Inventurus Knowledge Solutions Limited IPO की बाकी जरूरी डिटेल
- Inventurus Knowledge Solutions का प्राइस बैंड : 1265-1329 रु
- लॉट साइज : 11 शेयर
- GMP : 225 रु
- कब खुलेगा : 12 दिसंबर
- कब बंद होगा : 16 दिसंबर
- कब होगी लिस्टिंग : 19 दिसंबर
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। (इनपुट - भाषा)
