बिजनेस

Stock Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, 1769 अंक टूटा सेंसेक्स, 9.79 लाख करोड़ रु डूबे, मिडिल ईस्ट में तनाव का असर

Stock Market Crash Today: ईरान के इजराइल पर हमला करने और इजराइली सेना के लेबनान में दाखिल होने से पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इसका असर तेल की कीमतों के बाद शेयर बाजार पर भी दिख रहा है।

Image

शेयर बाजार में भूचाल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट
  • फिसले सेंसेक्स-निफ्टी
  • मध्य पूर्व में तनाव का असर

Stock Market Crash Today: ईरान के इजराइल पर हमला करने और इजराइली सेना के लेबनान में दाखिल होने से पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इसका असर तेल की कीमतों के बाद शेयर बाजार पर भी दिखा। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई। सेंसेक्स 84266.29 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 83,002.09 पर खुला और अंत में 1769 अंक की गिरावट के साथ 82,497.10 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 25796.6 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 25,452.85 पर खुलकर 530 अंक फिसलकर 25,267 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

डूब गए थे 9.79 लाख करोड़ रु

सेंसेक्स 1769 अंक डूब गया। इससे निवेशकों को नुकसान भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,74,86,463.65 करोड़ रु थी। जबकि आज के कारोबार में ये 4,65,07,685.08 करोड़ रु रह गई है। यानी निवेशकों के 9.79 लाख करोड़ रु से अधिक डूब गए हैं।

क्यों क्रेश हुआ मार्केट (Stock Market Crash)

इजराइल - ईरान युद्ध

1 अक्टूबर को ईरान के इजराइल पर लगभग 200 मिसाइलों की बौछार करने के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया। इजराइल ने ईरान को अपने ऊपर हमले के लिए नतीजे भुगतने की बात कही है। तेहरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसे निशाना बनाया गया तो वह और भी बड़ा हमला करेगा।

सेबी एफएंडओ नियम

बाजार नियामक सेबी ने इक्विटी डेरिवेटिव ट्रेडिंग के नियमों को कड़ा कर दिया है। इससे इस एसेट क्लास में ट्रेड करना अधिक महंगा हो गया है।

कच्चे तेल की कीमतें

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की चिंता बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि यदि संघर्ष बढ़ता है तो दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक क्षेत्र से तेल की आपूर्ति को खतरा हो सकता है।

विदेशी निवेशक कर रहे बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी बिकवाली को आगे बढ़ाते हुए 1 अक्टूबर को 5,579.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों ने अपनी खरीद को आगे बढ़ाते हुए उसी दिन 4,609.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article