Stock Market Closing: 8 दिन गिरने के बाद संभला बाजार ! इंट्रा-डे लो से 702 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी पहुंचा 22,950 के पार

Stock Market Closing: भारतीय घरेलू बेंचमार्क सूचकांक लगातार आठ दिन की गिरावट के सिलसिले को खत्म करते हुए सोमवार को हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में फार्मा, पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी दर्ज की गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • गिरावट से संभला बाजार
  • निफ्टी पहुंचा 22,950 के पार

Stock Market Closing: भारतीय घरेलू बेंचमार्क सूचकांक लगातार आठ दिन की गिरावट के सिलसिले को खत्म करते हुए सोमवार को हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में फार्मा, पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी दर्ज की गई। सेंसेक्स 57.65 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,996.86 पर बंद हुआ। यह अपने इंट्रा-डे लो लेवल 75,294.76 से लगभग 702.10 अंक अधिक ऊपर चढ़ा। इसी के साथ सेंसेक्स ने इंट्रा-डे हाई लेवल 76,041.96 को छुआ। निफ्टी 30.25 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़कर 22,959.50 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान इंडेक्स 22,974.20 और 22,725.45 के बीच कारोबार करता रहा।

Stock Market Closing

शेयर बाजार में तेजी

ये भी पढ़ें -

End of Feed