बिजनेस

Stock Market Closing: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, एनर्जी, कमोडिटीज और पीएसई सेक्टर में हुई खरीदारी

Stock Market Closing: निफ्टी बैंक 110.30 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 52,301.80 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 357.95 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,272.35 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 237.55 अंक या 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,502.85 पर बंद हुआ।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई मजबूती
  • सेंसेक्स 230.02 अंक चढ़ा
  • निफ्टी भी 80 अंक ऊपर गया

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में एनर्जी, कमोडिटीज और पीएसई सेक्टर में खरीदारी देखी गई। अडानी पोर्टफोलियो की सभी कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। अडानी पावर के शेयर 87.50 रुपये या 20 प्रतिशत की तेजी के बाद 525.15 रुपये पर बंद हुए। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 11.56 प्रतिशत बढ़कर 2,399 रुपये पर और अडानी ग्रीन के शेयर 89.85 रुपये या 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 988.40 रुपये पर बंद हुए। सेंसेक्स 230.02 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,234 पर बंद हुआ और निफ्टी 80.40 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,274.90 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

निफ्टी बैंक कितने पर बंद हुए

निफ्टी बैंक 110.30 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 52,301.80 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 357.95 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,272.35 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 237.55 अंक या 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,502.85 पर बंद हुआ।

बाजार के जानकारों के अनुसार, "चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के आय पूर्वानुमानों की संभावना के परिणामस्वरूप भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक उछाल जारी है। अमेरिका द्वारा संभावित टैरिफ लगाए जाने के कारण एशिया में बाजार की धारणा मिली-जुली रही।"

किन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी सेक्टोरेल इंडेक्स में एनर्जी, कमोडिटीज, पीएसई, मीडिया, प्राइवेट बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी टॉप गेनर्स रहे। वहीं, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और रियल्टी टॉप लूजर्स रहे।

सेंसेक्स में अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स रहे। वहीं, टाइटन, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टीसीएस, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स रहे।

पिछले तीन दिनों से निफ्टी में मजबूती

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक दे ने कहा, "पिछले तीन दिनों से निफ्टी में मजबूती देखी जा रही है। ऊपरी स्तर पर इसे 24,420 पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस स्तर से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट उच्च स्तर की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकता है। निचले स्तर पर समर्थन 24,100 पर है।"

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 2,586 शेयर हरे और 1,344 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि, 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article