बिजनेस

SBI Life Insurance Share Target: 31% रिटर्न दे सकता है SBI लाइफ इंश्योरेंस, ब्रोकरेज फर्म ने कहा, 'खरीद लो'

SBI Life Insurance Share Price Target 2025: ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 1978 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 1505.95 रुपये है।

Image

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शेयर प्राइस टार्गेट 2025

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • SBI लाइफ इंश्योरेंस के लिए BUY कॉल
  • 1978 रु का है टार्गेट
  • अभी 1506 रु पर है शेयर

SBI Life Insurance Share Price Target 2025: बुधवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर फ्लैट बंद हुआ। कारोबार के अंत में ये BSE पर 0.30 रु या 0.02 फीसदी की बेहद मामूली गिरावट के साथ 1505.95 रु पर बंद हुआ। मगर एक ब्रोकरेज फर्म ने इसे खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है इसके शेयर के लिए टार्गेट प्राइस।

ये भी पढ़ें -

SBI Life Insurance Target Price

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 1978 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 1505.95 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 31 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

सन 2000 में हुई शुरू

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, 2000 में शुरू हई एक लार्ज कैप कंपनी है। इसका मार्केट कैपिटल 1.51 लाख करोड़ रुपये है। ये फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में लगी हुई है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिन में ये शेयर 0.06 फीसदी गिरा है
  • 1 महीने में ये सवा 6 फीसदी फिसला है
  • 6 महीनों में शेयर 6.84 फीसदी ऊपर गया है
  • 2024 में अब तक ये 5.27 फीसदी मजबूत हुआ है
  • 1 साल में ये 6.59 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article