Share Market Closed: आज शेयर बाजार से लेकर बैंक तक बंद, सरकारी ऑफिस में भी नहीं होगा काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 4, 2023, 10:18 AM IST

Stock Market and Bank Closed Today: आज शेयर बाजार और बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा। देश के अलग-अलग शहरों में महावीर जयंती की वजह से बैंक और शेयर बाजार बंद हैं। इतना ही नहीं सरकारी दफ्तरों की भी आज छुट्टी है। 4 अप्रैल (मंगलवार) को RBI की तरफ से जारी कैलेंडर में महावीर जयंती के मौके पर छुट्टी है।

Stock Market and Bank Closed Today

Stock Market and Bank Closed Today:इस हफ्ते में दो द‍िन की छुट्ट‍ी है।

इसी हफ्ते में है दो द‍िन की छुट्ट‍ी

शेयर बाजार अप्रैल महीने में तीन द‍िन बंद रहेगा। जबकि इस हफ्ते में दो द‍िन की छुट्ट‍ी है। इसमें 4 अप्रैल को महावीर जयंती और 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे शामिल हैं। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा। 4 अप्रैल को शेयर बाजार के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी बंद रहेगा। जबकि शाम का सेशन शाम 5 बजे से रात 11.30 बजे तक खुला रहेगा।

End of Feed