बिजनेस

ये हैं भारत के सबसे अमीर जैन बिजनेसमैन, दौलत इतनी कि दुनिया में बजता है डंका

भारत में जैन समुदाय के लोग कारोबारी माइंडसेट के होते हैं। यह समुदाय काफी संपन्न भी होता है। भारत में अमीरों की लिस्ट में कई जैन लोग शामिल हैं। इनमें अलग-अलग कारोबारों के लोग शामिल हैं, जैसे कि कोल, बंदरगाह, दवा और ज्वेलरी आदि। यहां टॉप जैन अमीरों की लिस्ट दी गयी है।

Image

भारत के सबसे अमीर जैन कारोबारी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम अडानी में देश के सबसे अमीर जैन
  • अडानी के पास है 54.8 अरब डॉलर की संपत्ति
  • लिस्ट में राजनेता एमपी लोढ़ा भी शामिल

Top Jain Businessmen of India : जैन समुदाय को बिजनेस कम्युनिटी के तौर पर जाना जाता है। ये हकीकत भी है, क्योंकि भारत के कई बड़े बिजनेसमैन इसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। जैन समुदाय के लोगों का शुरू से ही बिजनेस की ओर रुझान देखा जाता है। यही वजह है कि भारत के टॉप अमीरों में कई हस्तियां जैन समुदाय से आती हैं। यहां हम आपको जैन समुदाय के सबसे अमीर लोगों के नाम और उनकी संपत्ति के बारे में बताएंगे।

गौतम अडानी

गौतम अडानी भी जैन समुदाय से हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जब जैन धर्म के प्रमुख विद्वान और गच्छाधिपति आचार्य जयघोषसूरि का देहांत हुआ था तब गौतम अडानी उनके अंतिम संस्कार में शामिल भी हुए थे। अमीर जैन कारोबारियों की लिस्ट में पहले नंबर पर गौतम अडानी ही हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति इस समय 54.8 अरब डॉलर है। अडानी भारत में सबसे बड़े बंदरगाह ऑपरेटर अडानी ग्रुप के संस्थापक हैं। अडानी ग्रुप भारत का सबसे बड़ा थर्मल कोयला उत्पादक और सबसे बड़ा कोयला ट्रेडर भी है।

dilip sanghvi

dilip sanghvi

दिलीप सांघवी

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं दिलीप सांघवी। सांघवी जेनेरिक दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के फाउंडर हैं। मुंबई स्थित सन फार्मा के पास 40 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं और यह 100 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट पहुंचाती हैं। सांघवी की संपत्ति इस समय 15.2 अरब डॉलर हैं।

surayakant dani

surayakant dani

अश्विन सूर्यकांत दानी एंड फैमिली

जैन समुदाय के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं अश्विन सूर्यकांत दानी एंड फैमिली। दानी बोर्ड के सदस्य हैं और एशियन पेंट्स के पूर्व चेयरमैन हैं, जो भारत में सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी है। मुंबई स्थित एशियन पेंट्स सजावटी पेंट, वार्निश, एनामेल्स और सिंथेटिक रेजिन बनाती है। अश्विन सूर्यकांत दानी एंड फैमिली की संपत्ति इस समय 5.98 अरब डॉलर है।

MP Lodha

MP Lodha

मंगल प्रताप लोढ़ा

राजनेता और प्रॉपर्टी के दिग्गज कारोबारी मंगल प्रभात लोढ़ा ने 1980 में मुंबई में डेवलपर लोढ़ा समूह की स्थापना की थी, जिसे अब मैक्रोटेक डेवलपर्स के नाम से जाना जाता है। मंगल प्रताप लोढ़ा की संपत्ति इस समय 4.94 अरब डॉलर है। लोढ़ा भी जैन समुदाय से आते हैं।

ये हैं बाकी अमीर जैन

अन्य अमीर जैन लोगों की लिस्ट में राजेश मेहता (ज्वेलरी कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स के एक्जेक्यूटिव चेयरमैन), रसेल मेहता (रोज़ी ब्लू इंडिया के एमडी) और तरंग जैन (वैरॉक इंजीनियरिंग के चेयरमैन और एमडी) शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article