बिजनेस

इन लोगों पर 100 करोड़ से ज्यादा टैक्स चोरी का शक, इनकम टैक्स विभाग कर रहा है पड़ताल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2023, 10:12 AM IST

Income Tax Department scanning 89 high value transactions: इनकम टैक्स विभाग करीब 89 ट्रांजैक्शन की पड़ताल कर रहा हैं, जिसमें प्रत्येक लेन-देन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के हेर-फेर किए गए हैं।

Image

इनकम टैक्स के रडार पर 89 लेन-देन

Income Tax Department scanning 89 high value transactions:इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का पता चला है। विभाग करीब 89 ट्रांजैक्शन की पड़ताल कर रहा हैं, जिसमें प्रत्येक लेन-देन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के हेर-फेर किए गए हैं। खास बात यह है सभी लेन-देन विदेश से किए गए हैं। विभाग को यह लेन-देन साल 2019-20 और 2020-21 के दौरान होने का शक है। और इस मामले में विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 89 ट्रांजैक्शन से जुड़े लोग अब विभाग के निशाने पर हैं।

पूछताछ शुरू

इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार इस मामले में संबंधित लोगों से इनकम टैक्स विभाग ने पूछताछ भी शुरू कर दी है। इसके तहत उनके लेन-देन से जुड़े अहम सवाल पर जवाब मांगा गया है। अहम बात यह है कि सभी ट्रांजैक्शन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के हैं। और उनमें टैक्स चोरी का शक है। और यह सभी विदेश से किए गए हैं। इसे देखते हुए अगर संबंधित लोग अपने लेन-देन का उचित ब्यौरा नहीं दे पाए, तो उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

6 महीने में 35 हजार केस

इसके पहले मार्च में इनकम टैक्स विभाग ने जानकारी दी थी कि उनसे 68 हजार मामलों की पहचान की है, जिनमें टैक्स चोरी की आशंका है। ये ऐसे मामले हैं, जिनमें हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन किए गए हैं। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट को ये संदिग्ध मामले साल 2019-20 के दौरान किए गए ट्रांजैक्शन में मिले थे। उस समय न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार CBDT के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने बताया था कि इन हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन में से 35 हजार केस पहले छह महीने में सुलझा लिए गए थे। और ई-वैरिफिकेशन स्कीम का करीब 15 लाख लोगों ने फायदा उठाया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article