बिजनेस

Stock Market: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 361 अंक उछला सेंसेक्स, अडानी पोर्ट्स-एशियन पेंट्स और टाइटन में तेजी

Stock Market Today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है। आज सेंसेक्स 80501.99 अंकों के मुकाबले 80,661.62 पर खुला और 9:20 बजे 361.79 अंक या 0.45 फीसदी की मजबूती के साथ 80,863.78 पर है।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • 361 अंक उछला सेंसेक्स
  • एशियन पेंट्स और टाइटन में तेजी

Stock Market Today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है। आज सेंसेक्स 80501.99 अंकों के मुकाबले 80,661.62 पर खुला और 9:20 बजे 361.79 अंक या 0.45 फीसदी की मजबूती के साथ 80,863.78 पर है। वहीं निफ्टी 24346.70 के मुकाबले 24,419.50 पर खुलकर इस समय 83.25 अंक या 0.34 फीसदी की मजबूती के साथ 24,429.95 पर है। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स में तेजी है।

ये भी पढ़ें -

कैसा परफॉर्म कर रहे हैं सेक्टर

बैंक को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिनमें FMCG, तेल और गैस में 1-1 प्रतिशत की बढ़त है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5-0.5 प्रतिशत की बढ़त है।

तेजी के क्या हैं कारण

एफआईआई बिकवाल से खरीदार बन गए हैं। उधर मजबूत इकोनॉमिक इंडिकेटर्स और यूएस-चीन ट्रेड रिलेशन में संभावित सुधारों के सपोर्ट से, अमेरिकी इक्विटी मार्केट शुक्रवार को ऊपर चढ़ा, जिसका आज पॉजिटिव असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ रहा है।

वहीं ओपेक+ के उत्पादन की मात्रा बढ़ाने के फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई। एशियाई बाजार आज सतर्कता के साथ खुले, कई प्रमुख एक्सचेंज छुट्टियों के कारण बंद रहे।

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडियन होटल्स कंपनी, कोफोर्ज, बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज, सीसीएल प्रोडक्ट्स, कैप्री ग्लोबल कैपिटल, सिग्निटि टेक्नोलॉजीज, एथोस, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, न्यूरेका, यूनिकॉमर्स ईसोल्यूशंस और जी मीडिया कॉरपोरेशन 5 मई को अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article