बिजनेस

Bank Holidays: अगले हफ्ते किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले नोट कर लें डेट

Bank Holidays Next Week: अगर आप अगले हफ्ते अपना बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको उन छुट्टियों के बारे में जान लेना चाहिए, जो अगले सप्ताह पड़ने वाली हैं। इनमें अगले हफ्ते पड़ने वाला दूसरा शनिवार शामिल है।

Image

अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते कई बंद रहेंगे बैंक
  • कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों की होंगी
  • अगले हफ्ते में आएगा दूसरा शनिवार

Bank Holidays Next Week: अगर आप अगले हफ्ते अपना बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको उन छुट्टियों के बारे में जान लेना चाहिए, जो अगले सप्ताह पड़ने वाली हैं। इनमें अगले हफ्ते पड़ने वाला दूसरा शनिवार शामिल है। गौरतलब है कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। दूसरे शनिवार और रविवार के अलावा अगले हफ्ते दो और ऐसे मौके पड़ेंगे, जब बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

ये भी पढ़ें -

7 मई को बंद रहेंगे बैंक

7 मई को असम में पंचायत इलेक्शन हैं। इसलिए गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। मगर उस दिन बाकी देश भर के बैंक खुले रहेंगे।

9 मई को किस बात की रहेगी छुट्टी

9 मई को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के लिए बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। मगर उस दिन भी पश्चिम बंगाल के अलावा बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद 10-11 मई को वीकेंड (दूसरा शनिवार और रविवार) है। इन दोनों दिनों पर पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे।

12 मई को भी छुट्टी

12 मई (सोमवार) बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला और श्रीनगर के अलावा अन्य राज्यों में भी सभी बैंक बंद रहेंगे।

ये सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

जिन दिनों बैंक बंद होते हैं, आप बैंकिंग ऐप, नेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए अपने पैसे निकाल सकते हैं। ये सभी सुविधाएँ सार्वजनिक छुट्टियों के बावजूद उपलब्ध रहती हैं। मगर यदि आपका कोई बैंक ब्रांच से जुड़ा काम है तो वे आप छुट्टी वाले दिन नहीं कर पाएंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article