बिजनेस

Stock Market 03 February 2025: बजट के बाद भी नहीं थम रही शेयर बाजार में गिरावट, टैरिफ वॉर की आग से निवेशकों को नुकसान, 655 अंक टूटा सेंसेक्स

Stock Market Down Today: सोमवार 3 फरवरी 2025 को कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2024 पेश होने के बाद आज शेयर बाजार का पहला दिन था। मेटल, मिड और स्मॉल कैप आईटी और टेलीकॉम शेयरों के साथ-साथ रियल एस्टेट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है।

Image

फिसला शेयर बाजार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • फिसला शेयर बाजार
  • 655 अंक टूटा सेंसेक्स
  • गिरावट का पहले से था अनुमान

Stock Market Down Today: सोमवार 3 फरवरी 2025 को कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2024 पेश होने के बाद आज शेयर बाजार का पहला दिन था। मेटल, मिड और स्मॉल कैप आईटी और टेलीकॉम शेयरों के साथ-साथ रियल एस्टेट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। करीब 10 बजे सेंसेक्स 655.12 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 76,850.84 पर है, जबकि इस समय निफ्टी 240.65 अंक या 1.02 फीसदी फिसलकर 23,241.50 पर है।

ये भी पढ़ें -

गिरावट का था अनुमान

एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी, कनाडा और चीन में चल रहे टैरिफ वॉर की घोषणा के कारण अमेरिकी इक्विटी वायदा और गिफ्ट निफ्टी समेत क्षेत्रीय इक्विटी में बिकवाली को देखते हुए आज गिरावट का अनुमान था। ये अनुमान सच साबित हो रहा है।

सेंसेक्स के कौन से शेयर लुढ़के

  • पावर ग्रिड : 3.86 फीसदी
  • NTPC : 3.82 फीसदी
  • लार्सन एंड टुब्रो : 3.71 फीसदी
  • टाटा स्टील : 3.08 फीसदी
  • टाटा मोटर्स : 2.24 फीसदी

इन शेयरों में अब भी मजबूती

  • मारुति सुजुकी : 2.12 फीसदी
  • आईटीसी होटल्स : 2.09 फीसदी
  • बजाज फिनसर्व : 1.63 फीसदी
  • टाइटन : 1.43 फीसदी
  • नेस्ले इंडिया : 1.28 फीसदी

फोकस में रिलायंस का शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का शेयर सोमवार को सुर्खियों में रहने की उम्मीद है। दरअसल रिलायंस रिटेल ने चीन के साथ राजनयिक तनाव के बीच प्रतिबंध के लगभग पांच साल बाद चीनी फास्ट फैशन ब्रांड शीन को आधिकारिक तौर पर भारत में वापस पेश कर दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article