SIP से बेहतर है Step-Up SIP, जानें 10-10-10 रूल और पाएं ₹10 लाख एक्स्ट्रा

अगर आप सिप करते हैं तो हर साल सिप की रकम में कम से कम 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करें। यह आपको बड़ा फंड बनाने में मदद करेगा।

शेयर बाजार लगातार निराश कर रहा है लेकिन SIP पर निवेशकों का भरोसा कम नहीं हो रहा है। इसकी वजह यह है कि सिप शॉर्ट टर्म निवेशक माध्यम नहीं है। जो निवेशक सिप कर रहे हैं, उन्हें पता है कि लॉन्ग टर्म में तमाम निवेश माध्यमों के मुकाबले सिप ज्यादा रिटर्न देगा। सिप की एक और खासियत यह है कि निवेशक को मार्केट की सही टाइमिंग की जरूरत नहीं होती। अगर आप सिप निवेशक हैं तो आपके लिए नॉर्मल SIP से बेहतर Step-Up SIP होगा। हम आपको 10-10-10 SIP रूल बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह रूल यह कैसे काम करता है?

investment strategy

म्यूचुअल फंड निवेश

10-10-10 SIP नियम क्या है?

यह नियम तीन आसान सिद्धांतों पर आधारित है:

कम से कम 10 साल तक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करते रहें। लंबे समय की प्लानिंग के लिए औसतन 10% सालाना रिटर्न मानकर चलें। हर साल अपने SIP निवेश की रकम में 10% की बढ़ोतरी करें। बाजार के उतार-चढ़ाव का अंदाजा लगाने या सही समय पर निवेश करने की कोशिश करने के बजाय, यह रणनीति निवेश की एक अनुशासित आदत बनाने पर ज़ोर देती है और यह भी सुनिश्चित करती है कि आय के साथ-साथ निवेश भी बढ़ता रहे।

End of Feed