बिजनेस

लाखों करोड़ कमाती हैं टाटा-रिलायंस, फ्रेशर की सैलरी सुन रह जाएंगे दंग

Freshers Salary In Tata-Reliance: महिंद्रा एंड महिंद्रा, प्रमुख ऑटो कंपनियों में से एक, फ्रेशर्स को 2.58 लाख रु सालाना एवरेज सैलरी देती है। महिंद्रा में अनुमानित टेक होम सैलरी 18,173-19,864 रु (प्रति महीना) है।

Image

टाटा-रिलायंस में फ्रेशर्स की सैलरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस में फ्रेशर्स के लिए एवरेज सैलरी है 3 लाख से अधिक
  • बाकी तेल कंपनियों से ज्यादा है रिलायंस में फ्रेशर्स की सैलरी
  • टीसीएस भी फ्रेशर्स को 3 लाख से अधिक देती है

Freshers Salary In Tata-Reliance: मार्च तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इनकम 2.13 लाख करोड़ रु रही। वहीं टाटा ग्रुप (Tata Group) की टीसीएस (TCS) ने इसी तिमाही में 59,162 करोड़ रु की इनकम हासिल की। पर क्या आप जानते हैं कि हजारों-लाखों करोड़ रु की इनकम करने वाली कंपनियां नये कर्मचारियों यानी फ्रेशर्स को कितनी सैलेरी देती हैं? आगे जानिए टाटा, रिलायंस और महिंद्रा समेत बड़ी कंपनियों में एंट्री लेवल सैलरी कितनी मिलती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

Ambitionbox के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज में फ्रेशर को एवरेज सालाना सैलरी 3.05 लाख रु दी जाती है। 0-2 साल तक के फ्रेशर्स को इस सैलरी पर हायर किया जाता है। रिलायंस में फ्रेशर्स को प्रति महीना 21,950-23,434 रु की अनुमानित टेक-होम सैलरी मिलती है। रिलायंस तेल और गैस कंपनियों के मुकाबले औसत फ्रेशर वेतन से 42% अधिक सैलेरी देती है।

टीसीएस में कितना मिलता है पैसा

Ambitionbox के अनुसार टीसीएस, जो कि देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है, भी फ्रेशर्स को 3.23 लाख रु सालाना एवरेज सैलरी देती है। टीसीएस में अनुमानित टेक होम सैलरी 23,406-24,868 रु (प्रति महीना) है। आईटी सेवाओं और कंसल्टेंसी कंपनियों में औसत एंट्री लेवल की सैलरी टीसीएस में 8% अधिक है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा, प्रमुख ऑटो कंपनियों में से एक, फ्रेशर्स को 2.58 लाख रु सालाना एवरेज सैलरी देती है। महिंद्रा में अनुमानित टेक होम सैलरी 18,173-19,864 रु (प्रति महीना) है। महिंद्रा बाकी ऑटोमोबाइल कंपनियों की तुलना में फ्रेशर्स को करीब 20 फीसदी अधिक एवरेज सैलरी देती है।

हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group)

हिंदुजा ग्रुप फ्रेशर्स को 2.4 लाख रु सालाना एवरेज सैलरी देती है। बता दें कि फ्रेशर्स के लिए ये सैलरी एवरेज है। अलग-अलग पदों के लिए सैलरी थोड़ी-बहुत कम-ज्यादा हो सकती है।

नोट : यहां इन कंपनियों की फ्रेशर्स के लिए एवरेज सैलरी Ambitionbox के अनुसार बताई गई है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article