यूपी में सिर्फ 50 हजार रुपये से शुरू करें ये 7 बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई

अगर आप यूपी में रहते हैं और कम से कम निवेश में अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके लिए ही है। 50 हजार के निवेश से बहुत से ऐसे काम हैं, जो शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। अच्छी बात ये है कि अपना खुद का काम शुरू करने के लिए आपको बहुत बड़े निवेश की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास 50 हजार रुपये तक हैं तो आप आपके लिए कई तरह के बिजनेस शुरू करने के ऑप्शन मौजूद हैं। आइए जानते हैं यूपी में रहते हुए कम निवेश में कौन-से काम शुरू किए जा सकते हैं-

Business in UP

यूपी में कम निवेश में कौन-सा काम करें शुरू (AI Generated Image)

चाय और नाश्ते की दुकान

चाय और नाश्ते का बिजनेस कम निवेश में शुरू होने वाले एक बढ़िया कारोबार है। खास कर ठंड के दिनों में चाय और नाश्ते की दुकान पर लोगों की भीड़ रहती है। इसके लिए आप किसी बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या ऑफिस के आसपास छोटी दुकान या ठेला लगा सकते हैं। करीब 30 से 50 हजार रुपये में चाय बनाने के बर्तन, गैस चूल्हा, टेबल, कुर्सियां और शुरुआती राशन खरीदा जा सकता है। चाय के साथ समोसा, पोहा, ब्रेड पकौड़ा और बिस्कुट बेचकर कमाई बढ़ाई जा सकती है।

End of Feed