Indigo-Spicejet Share: इंडिगो की मार्केट हिस्सेदारी घटी, स्पाइसजेट की 5.6% पर रही बरकरार, शेयर में जोरदार तेजी

Indigo & Spicejet Share Price: स्पाइसजेट का शेयर बीएसई पर 63.63 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 64.25 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 71.90 रु तक चढ़ा है। करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 5.74 रु या 9.02 फीसदी की मजबूती के साथ 69.37 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4,735.6 करोड़ रु है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्पाइसजेट में 9 फीसदी की तेजी
  • इंडिगो भी 0.7 फीसदी हुआ मजबूत
  • जनवरी में घटी इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी

Indigo & Spicejet Share Price: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का मार्केट शेयर जनवरी में घटकर 60.2 प्रतिशत रह गया, जो दिसंबर 2023 में 61.8 प्रतिशत था। वहीं स्पाइसजेट का मार्केट शेयर 5.6 फीसदी पर बरकरार रहा। इन आंकड़ों का सुबह के कारोबार में इंडिगो के शेयर पर निगेटिव असर दिखा था और कमजोर स्थिति में था। हालांकि शेयर ने वापसी करते हुए करीब 3 बजे तक लगभग 0.70 फीसदी की बढ़त बना ली है। हालांकि स्पाइसजेट के शेयर जोरदार तेजी आई है। इसका शेयर 9 फीसदी मजबूत हुआ है।

Indigo & Spicejet Share Price

इंडिगो और स्पाइसजेट शेयर की कीमत

ये भी पढ़ें -

End of Feed